{"_id":"69502d07eb3108710e0472d9","slug":"minority-beneficiaries-suppressed-rs-947-crore-of-term-loan-scheme-rc-preparation-basti-news-c-207-1-bst1005-150206-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अल्पसंख्यक लाभार्थियों ने दबाया टर्मलोन योजना का 9.47 करोड़...आरसी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अल्पसंख्यक लाभार्थियों ने दबाया टर्मलोन योजना का 9.47 करोड़...आरसी की तैयारी
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम की ओर से जिले के अल्पसंख्यक समुदाय के 469 लाभार्थियों को टर्म लोन योजना के तहत ऋण वितरित किया गया था। वर्ष 1996-97 से 2006-07 तक 20 करोड़ 86 लाख रुपये से अधिक का ऋण प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों ने शुरुआत में तो कुछ रकम जमा की, लेकिन बाद में तमाम ऋणदाताओं ने इसमें कोताही बरती, जिसके चलते अभी भी 9.47 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि बकाया है। तमाम प्रयास के बाद भी बकाया ऋण विभाग जमा नहीं करा पा रहा है।
अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगार युवाओं को आर्थिक मदद देने के लिए अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम लिमिटेड की ओर से जिले में इस समुदाय के लोगों को एक से तीन लाख रुपये तक के ऋण वित्त वर्ष 2006-07 से 2007-08 के बीच दिया गया था। खुद का कारोबार शुरू करने के लिए दिए गए इस ऋण की अदायगी पांच वर्ष में त्रैमासिक किस्तों के रूप में की महज छह प्रतिशत साधारण वार्षिक ब्याज के रूप में की जानी थी। लाभार्थियों ने ऋण तो ले लिया, मगर जमा करने में हीलाहवाली की। तमाम ने उसे जमा नहीं किया। लगातार नोटिस देने के बाद महज कुछ लाेगों ने ऋण की धनराशि जमा की। लिए गए ऋण 20.86 करोड़ रुपये में 11.39 करोड़ रुपये जमा हुए लेकिन अभी भी 9.47 करोड़ रुपये बकाया है। विभाग अब बकाएदारों को आरसी जारी करने जा रही है।
कई बार नोटिस भेजने के बाद भी बकाएदार ऋण बकाए की रकम जमा नहीं कर रहे हैं। अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर विभाग अब टर्म लोन योजना के बकाएदारों से ऋण वसूली में सख्ती करने जा रहा है। आरसी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
डाॅ. प्रियंका अवस्थी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, बस्ती।