{"_id":"6793d940a8ec60fe5505fc1f","slug":"minister-in-charge-get-an-overbridge-built-in-the-city-ambulances-get-stuck-in-traffic-jams-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130992-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रभारी मंत्री जी... शहर में बनवा दीजिए ओवरब्रिज, जाम में फंस जाती हैं एंबुलेंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रभारी मंत्री जी... शहर में बनवा दीजिए ओवरब्रिज, जाम में फंस जाती हैं एंबुलेंसल
Fri, 24 Jan 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
जिला योजना समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री आशीष पटेल व अन्य अधिकारी-
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें लघु सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, गन्ना, वन, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग, चौराहों पर जाम व जर्जर सड़क का मुद्दा छाया रहा। संबंधित विभाग के अधिकारियों से जवाब देते नहीं बन रहा था। मंत्री ने समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मंत्री ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी द्वारा संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी ने रोडवेज से जिला अस्पताल तक लगने वाले भीषण जाम का मुद्दा उठाया।
बताया यहां जाम लगने की वजह से मरीजों की एंबुलेंस भी अस्पताल तक नहीं पहुंच पाती है। उन्होंने मालवीय मार्ग से जिला अस्पताल तक ओवरब्रिज बनाने की मांग उठाई। तीन सूत्री ज्ञापन में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री को शहर की ज्वलंत समस्याओं से परिचित कराया।
विज्ञापन
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने चल रही योजनाओं, बजट आवंटन और कार्यों के प्रगति के बारे में जानकारी दी। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। योजना समिति के सदस्यों ने लघु सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, गन्ना, वन, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग तथा चौराहों पर जाम व जर्जर सड़क की समस्या का मुद्दा उठाया गया।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सीएस, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीएमओ डा. आरएस दुबे, आदि संबंधित विभागों के अधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। बैठक में सांसद समेत सभी विधायकों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए। सांसद प्रतिनिधि जवाहरलाल चौधरी, विधायक हर्रैया प्रतिनिधि पं. सरोज मिश्रा, कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर, महादेवा विधायक प्रतिनिधि फूलचन्द्र श्रीवास्तव माैजूद रहे।