फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Minimum temperature falling below, pink cold will make one sick

Basti News: न्यूनतम तापमान गिर रहा नीचे, गुलाबी ठंड बना देगी बीमार

Mon, 04 Nov 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 04 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature falling below, pink cold will make one sick
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़
अधिकतम 29 तो न्यूनतम 19 डिग्री पर पहुंचा तापमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट से सुबह-शाम और रात को ठंड का अहसास हो रहा है। हालांकि दिन में अधिकतम तापमान 29 के आसपास बने रहने से लोग घर से निकलते समय लापरवाही बरत रहे हैं, जो शाम को घर लौटते समय भारी पड़ रहा है। इसके चलते इन दिनों जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ गए हैं।
रविवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में काफी अंतर होने पर लोग इस मौसम को हल्के में ले रहे हैं। बिना ऊनी कपड़ा पहने घर से निकल रहे हैं।
विज्ञापन

शाम को चार बजे के बाद से ही मौसम में सिहरन महसूस होने के चलते वापसी में ठंड का अहसास होने लग रहा है। चिकित्सकों ने ऐसे मौसम में विशेष बचाव की सलाह दी है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार अगले रविवार तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। हालांकि, वातावरण में भरपूर नमी के कारण कोहरे की संभावना बनी हुई है। मंगलवार को हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
चिकित्सक की सावधान रहने की सलाह
जिला अस्पताल के फिजिशियप डॉ. रामजी सोनी बताते हैं कि बुखार, जुकाम, गले में खरास, मांसपेशियों में दर्द के मरीजों आ रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 150 से अधिक मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित आ रहे हैं। चिकित्सक उन्हें परामर्श व दवाओं के साथ सुबह-शाम फुल आस्तीन के कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं। डॉ. रामजी सोनी बताते हैं कि बदलते मौसम में दवाओं से ज्यादा कारगर बचाव है। सुबह-शाम घर से निकलते या लौटते समय मोटे कपड़े पहनें। ठंडे पानी का सेवन बंद कर दें। प्रयास करें कि उबला हुआ पानी ही पिएं। मांसपेशियों में दर्द से बचने के लिए पंखा चलाकर न सोएं। इस मौसम में बच्चों को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। यदि बच्चों का बुखार तीन या चार दिन नहीं उतरे तो सतर्क हो जाना चाहिए।

...
मौसम बहुत ही प्रतिकूल

- डाक्टर रामजी सोनी के अनुसार पिछले 10 दिन से न बहुत गर्मी है और न ही ठंडी। ऐसे में कई बैक्टीरिया के लिए यह अनुकूल है जो बीमारी को जन्म दे रहे हैं। जैसे बुखार और जुकाम के रोगियों की संख्या में एकाएक वृद्धि हुई है। तेज बुखार के साथ शरीर का टूटना और कई दिनों तक बुखार रहा तो टायफाइड और डेंगू से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। इसी कारण इस मौसम में डेंगू के केस बढ़ते हैं जैसा कि यहां भी मिलते-जुलते लक्षण वाले मरीज पहुंच रहे हैं।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed