फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Middlemen active at sugarcane purchasing centers

Basti News: गन्ना क्रय केंद्रों पर बिचौलिए सक्रिय, किसान परेशान

Sun, 18 Feb 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 18 Feb 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Middlemen active at sugarcane purchasing centers
किसानों ने गन्ना आयुक्त व डीएम से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सल्टौआ। गन्ना तौल कराने में किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिला गन्ना विभाग तमाशबीन बना हुआ है। गन्ना अधिकारी कार्रवाई करने की बजाय किसानों को आश्वासन की घुट्टी पिलाने में लगे हुए हैं। क्रय केंद्रों पर बिचौलिए की सक्रियता से परेशान किसान सुख मंगल सिंह, राम केवल यादव, विश्राम ने गन्ना आयुक्त व डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
ब्लॉक क्षेत्र में बभनान चीनी मिल का शिवाघाट और अठदमा चीनी मिल ने रामनगर, अमरौली शुमाली, औड़जंगल, औड़जंगल खास में क्रय केंद्र स्थापित किया है। किसानों का आरोप है कि समिति और मिल कर्मियों की सांठगांठ के चलते इन केंद्रों पर असल किसानों को गन्ना तौल कराने में दिक्कतें आ रही हैं। मिलें अगेती प्रजाति का मूल्य अधिक देती हैं।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि उक्त क्रय केंद्रों पर कुछ बिचौलिए सक्रिय हैं। जो कांटा बाबू से मिलकर अगेती प्रजाति के नाम पर अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना तौल करा रहे हैं। इन बिचौलियों ने गलत तरीके से फर्जी सट्टा भी बनवा रखा है। इससे इनको अधिक पर्चियां मिल रही हैं। सामान्य किसानों को कम पर्चियां मिल रही हैं। कम पर्ची मिलने से परेशान किसान बिचौलियों की पर्ची पर गन्ना बेचने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना समिति गोविंदनगर के सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कुछ किसानों ने शिकायत की है। जिन पर गलत तरीके से गन्ना सट्टा बनवाने का आरोप है, उन 20 किसानों को नोटिस जारी कर हफ्तेभर में खतौनी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि वह साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए तो उनका सट्टा रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed