फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   mesmerized by cultural programs

Basti News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया मंत्रमुग्ध

Mon, 31 Mar 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 31 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
mesmerized by cultural programs
नगर बाजार(बस्ती)। सदर ब्लॉक के कोइलपुरा में स्थित विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण, पेड़ की अंधाधुंध कटाई से हानि, हिंदू मुस्लिम एकता, देशभक्तों की वीरता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का महत्व बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र व पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की सांस्कृतिक गतिविधि समय-समय पर होते रहना चाहिए। राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि छात्रों को अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित जरूर करना चाहिए और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत अति आवश्यक है।
विज्ञापन

अंकुर वर्मा व सुभाष चंद्र दुबे ने भी राष्ट्रीय स्तर के खो खो खिलाड़ी भार्गव सिंह, दीपिका यादव, दिव्या वर्मा, प्रियंका, प्रियांशी, अमिषा वर्मा, काजल वर्मा, विजय लक्ष्मी समेत अन्य खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed