फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   merritorious students awarded

समारोह में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

Sun, 03 Apr 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
merritorious students awarded
न्यू सेंट्रल एकेडमी बभनान मंे पुरस्कार वितरण समारोह में छात्र-छात्राओं को ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह ने पुरस्कृत किया। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती।  न्यू सेंट्रल एकेडमी बभनान में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि गौर ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह रहे। उन्होंनेे मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद स्कूल की छात्रा संजना गुप्ता, शालिनी पाठक ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के माध्यम से लोगों का स्वागत किया। 
विज्ञापन


अरविंद सिंह ने स्कूल के छात्र शिवम तिवारी, आेंकार, निखिल प्रताप सिंह व छात्रा नव्या पांडेय को कक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने पर पुरस्कृ त किया। इसके अलावा खेलकूद आदि गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर छात्र मनीष पटेल, सचिन वर्मा, रामप्रकाश, आलोक और छात्रा निधि जायसवाल, पलक पांडेय, श्वेता, विवेक आदि को पुरस्कार व मेडल दिया गया। उन्हाेंने कहा कि बच्चे ही देश के कर्णधार हैं। इनकी शिक्षा पर सभी अभिभावकों विशेष ध्यान देना चाहिए। आज तमाम गांवों के बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आईएएस, पीसीएस, इंजीनियर, डाक्टर जैसे अच्छे पदों पर पहुंच कर गांव से लेकर स्कूल जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


स्कूल की प्रधानाचर्य बीएल शुक्ला एवं प्रबंधक डीएन शुक्ला ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य एआर वर्मा, जयनाथ सिंह, समीर सिंह, विनोद पांडेय, भानु यादव, मिथुन सिंह, सत्या सिंह, वर शुक्ला, आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed