फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Memorandum submitted to MP in protest against the coupling of schools

Basti News: विद्यालयों के युग्मन के विरोध में सांसद को सौंपा ज्ञापन

Mon, 23 Jun 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 23 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to MP in protest against the coupling of schools
बस्ती। अटेवा ने जिला संयोजक तौआब अली की अगुवाई में नगीना क्षेत्र के सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण को विद्यालयों के युग्मन के विरोध तथा पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सांसद ने आश्वस्त किया कि दोनों समस्याओं के निराकरण के लिए वे सदन में बात रखेंगे। उनकी पार्टी की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना बहाल कराई जाएगी। मंडलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी ने कहा कि विद्यालयों को मर्ज करने से हजारों विद्यालय बंद हो जाएंगे। गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश कोषाध्यक्ष विजेंद्र वर्मा व प्रदेश संयुक्त मंत्री ध्रुव नारायन चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि पुरानी पेंशन के बिना कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय है। जिला मंत्री राहुल उपाध्याय, जिल संगठन मंत्री कैलाश नाथ, जितेंद्र वरुण, मीडिया प्रभारी फूल चन्द, मो मारूफ ने संयुक्त रूप से कहा कि परिषदीय विद्यालयों के मर्जर से गरीब तबका शिक्षा से वंचित रह जाएगा। इस दौरान शिव प्रकाश,चंद्र प्रकाश,सुरेंद्र यादव, जावेद इकबाल,रमेश चंद्र गौतम सहित अनेक शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed