{"_id":"6730f896ae65dcacb30a208d","slug":"meeting-held-in-gic-for-basti-marathon-responsibility-divided-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127072-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस्ती मैराथन के लिए जीआईसी में हुई बैठक, बांटी गई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस्ती मैराथन के लिए जीआईसी में हुई बैठक, बांटी गई जिम्मेदारी
Sun, 10 Nov 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
सोमवार से शुरू होगा प्रतिभागियों का पंजीकरण,17 को मैराथन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के तत्वावधान में 17 नवंबर को प्रस्तावित 13वें बस्ती मैराथन की तैयारियों के सिलसिले में रविवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बैठक हुई। इसमें तैयारी पर चर्चा की गई। साथ ही जिम्मेदारी बांटी गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पंजीकरण 11 नवंबर सोमवार से अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में शुरू होगा। पेशेवर धावकों के साथ स्कूली विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। बालक एवं बालिका वर्ग में अलग-अलग पुरस्कारों की व्यवस्था होगी। आयोजन नशामुक्त बस्ती, स्वस्थ बस्ती, स्वच्छ बस्ती के उद्देश्य को समर्पित रहेगा। मैराथन की शुरुआत शास्त्री चौक से होगी। इस आयोजन में 4,000 से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी की उम्मीद है।
नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के अध्यक्ष भावेष पांडेय ने कहा कि बस्ती मैराथन का यह 13वां संस्करण हमारी एकजुटता और समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस आयोजन का उद्देश्य केवल दौड़ नहीं, बल्कि स्वस्थ, स्वच्छ और नशामुक्त समाज का संदेश फैलाना है। कार्यक्रम संयोजक ओमकार चौधरी, जयेश सिंह, गोपाल अग्रवाल, रामनुजेंद्र पाण्डेय, राम विनय पाण्डेय और विजय प्रकाश चौधरी ने भी योजनाओं पर प्रकाश डाला।