{"_id":"69af2f8e630fe986100b74fe","slug":"meena-manch-is-a-medium-to-promote-girls-basti-news-c-207-1-bst1013-154573-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बालिकाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम है मीना मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बालिकाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम है मीना मंच
विज्ञापन
मीना मंच के माध्यम से बालिकाओं को जागरूक करने के साथ किया गया सम्मानित।संवाद
- फोटो : Samvad
गौर। सदर विकास क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को मीना मंच का आयोजन किया गया। बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। सुगमकर्ता अवंतिका उपाध्याय ने कहा कि मीना मंच बालिकाओं को आगे बढ़ने का अवसर देता है।
सुगमकर्ता अवंतिका उपाध्याय ने कहा कि मीना मंच ऐसा माध्यम है, जहां बालिकाएं अपनी बात को खुलकर रख सकती हैं। शिक्षा से जुड़ने के साथ-साथ विद्यालय आने और लिंग आधारित भेदभाव के प्रति सजग रहने में प्रोत्साहित करता है। परोक्ष रूप से बालिकाओं में आत्मविश्वास का विकास, समस्याओं के समाधान खोजना का कौशल एवं नेतृत्व क्षमता जैसे मूलभूत जीवन कौशल का विकास करने का अवसर देता है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद ने कहां की बालिकाओं के लिए मीना मंच का मुख्य संदेश शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है, यह मंच लड़कियों को रूढ़िवादी बाधाओं को तोड़कर, शिक्षा जारी रखने, सामाजिक चेतना, स्वास्थ्य और अपने अधिकारों के लिए निडर होकर बोलने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में छात्रा शिल्पा, रानी, सोनम, अनन्या, रिद्धि सिद्धि, कृतिका, सौम्या, पलक, पल्लवी, प्रिया, आंचल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अभिषेक कुमार, शीला, शैलेश, मयंक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।