फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Medicine and ENT OPDs did not start even after an hour and a half.

Basti News: डेढ़ घंटे बाद भी शुरू नहीं हुई मेडिसिन और ईएनटी ओपीडी

Thu, 08 Oct 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Medicine and ENT OPDs did not start even after an hour and a half.
वरिष्ठ ​फिजि​शियन की सूनी पड़ी कुर्सी
बस्ती। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार सुबह अव्यवस्था देखने को मिली। सुबह 9:30 बजे तक मेडिसिन और नाक, कान, गला (ईएनटी) विभाग की ओपीडी में चिकित्सक अपनी कुर्सी पर नहीं पहुंचे थे। अस्पताल कर्मचारियों ने चिकित्सकों के राउंड पर होने की बात कही। इससे विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे मरीजों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह करीब 9:30 बजे जिला अस्पताल की ओपीडी का जायजा लिया गया। सबसे पहले ऑडियोमेट्री कक्ष के पास चिकित्सक की कुर्सी खाली मिली। रुधौली के मानिकचंद की पत्नी सुनीता बच्चे को कम सुनाई देने की शिकायत पर दिखाने पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि 15 मिनट से चिकित्सक का इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन

इसके बाद सुबह 9:35 बजे ईएनटी विभाग में भी चिकित्सक नहीं मिले। एक कर्मचारी मरीज के कान की जांच करता दिखा। 9:40 बजे वरिष्ठ फिजिशियन के कक्ष में भी चिकित्सक मौजूद नहीं थे। कर्मचारी ने बताया कि डॉक्टर राउंड पर गए हैं। मुंडेरवा निवासी विमला सांस लेने में परेशानी की शिकायत लेकर पहुंची थीं। उन्होंने भी चिकित्सक के इंतजार की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने का आरोप

बभनान निवासी राहुल ने बताया कि त्वचा रोग विशेषज्ञ को दिखाने के बाद कुछ दवाएं अस्पताल की और एक छोटी पर्ची बाहर से दवा लेने के लिए दी गई। सिकटा निवासी अंकुर ने भी त्वचा संबंधी समस्या के लिए बाहर की दवा लिखे जाने की बात कही। हालांकि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामजी सोनी अपने कक्ष में मरीजों को देखते मिले। उन्होंने बताया कि सुबह 9:30 बजे तक 10 मरीजों की जांच कर चुके हैं। इनमें अधिकतर बुखार और खांसी के मरीज हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल ने बताया कि इन दिनों तेज बुखार और कुपोषण से पीड़ित बच्चे अधिक आ रहे हैं।
--------
ओपीडी में बाहरी लोगों की मौजूदगी पर भी सवाल
ओपीडी में कुछ बाहरी लोग भी चिकित्सकों के पास बैठे नजर आए। कैमरा देखते ही वे वहां से चले गए। अस्पताल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, ऐसे लोग मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की पर्ची देने में भूमिका निभाते हैं। हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी। कुछ चिकित्सक निर्धारित वेशभूषा में भी नहीं दिखे।

कोट
सभी चिकित्सक समय से ओपीडी में बैठते हैं। वह स्वयं सुबह निरीक्षण करते हैं। आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सक राउंड पर जाते हैं, जिससे मरीजों को थोड़ी देर इंतजार करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि ऑडियोमेट्री के लिए तैनात चिकित्सक अवकाश पर हैं, इसलिए उनकी कुर्सी खाली रही होगी। सभी चिकित्सकों को निर्धारित वेशभूषा में ओपीडी में बैठने के निर्देश दिए गए हैं।
-डाॅ. अनिल कुमार, प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed