फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Medical store owner dies of electric shock while pressing clothes.

Basti News: कपड़ा प्रेस करते समय करंट से मेडिकल स्टोर संचालक की मौत

Sun, 11 Oct 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Medical store owner dies of electric shock while pressing clothes.
मृतक विजय मौर्य की मौत के बाद घर पर जुटी भीड़ स्रोत पुलिस
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के जिभियांव गांव में शनिवार सुबह कपड़ा प्रेस करते समय करंट लगने से 23 वर्षीय विजय मौर्य की मौत हो गई। वह मेडिकल स्टोर चलाते थे। तार कटा होने से हादसा हुआ। गंभीर हालत में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जिभियांव गांव निवासी मोतीलाल मौर्य के पुत्र विजय शनिवार सुबह नहाने के बाद कपड़े प्रेस कर रहे थे। बताया जाता है कि प्रेस का तार कटा था। करंट उतरने से प्रेस उनके सीने से चिपक गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह प्रेस को अलग कर विजय को निजी वाहन से सीएचसी कुदरहा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे कुदरहा चौकी प्रभारी रुदल बहादुर सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विजय महादेवा चौराहे पर मेडिकल स्टोर चलाते थे। वह तीन भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में पत्नी प्रियंका और सात माह की बेटी है। विजय की मौत से पत्नी प्रियंका, मां कमलावती और भाई अजय व विनय का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

मृतक विजय मौर्य की मौत के बाद घर पर जुटी भीड़ स्रोत पुलिस

मृतक विजय मौर्य की मौत के बाद घर पर जुटी भीड़ स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed