फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Medical college will be equipped with resources worth two crores

Basti News: दो करोड़ के संसाधनों से मेडिकल कॉलेज होगा सुसज्जित

Fri, 16 Feb 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 16 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Medical college will be equipped with resources worth two crores
एडी हेल्थ कार्यालय पर अ​धिकारियों के साथ प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन ने बैठक
प्रमुख सचिव ने रिक्त पदों पर नियुक्ति में लापरवाही बरतने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बृहस्पतिवार को एडी हेल्थ कार्यालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा की परियोजनाओं और योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने में रिक्त पदों पर नियुक्ति करने में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताई। कहाकि दो करोड़ रुपये से संसाधनों से मेडिकल कॉलेज का सुसज्जित किया जाएगा।
उन्होंनें आयुष्मान कार्ड अधिक से अधिक बनाने के निर्देश दिए। वॉक इंटरव्यू के जरिए रिक्त पदों पर एमबीबीएस चिकित्सकों की तैनाती न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि जब जिलों को यह अधिकार दे दिया गया है तो तैनाती में ढिलाई क्यों हो रही है। एनएचएम में उपलब्ध बजट को जल्द खर्च करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने कहा कि हाल ही में एएनएम की तैनाती खाली सब सेंटरों हुई है, इससे टीकाकरण से लेकर अन्य स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आमजन को आसानी से मिलने लगा है। जांच, दवा और परामर्श आसानी से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मिल रहा है। कहा कि जिले में स्वास्थ्य योजनाओं की जमीनी हकीकत देखने के लिए यहां आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने बताया कि महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती में जरूरी सुविधाओं का इजाफा करने लिए शासन से दो करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इस धन से कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे लोगों को बेहतर व अत्याधुनिक सुविधाएं दी जा सकें। इसके लिए प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार को निर्देश दिए गए हैं। कहा कि यहां एमबीबीएस लास्ट बैच कंप्लीट होने वाला है। 100 बच्चे डॉक्टर बनकर निकलेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि ब्लॉक स्तर पर हेल्थ यूनिट और जिले स्तर पर आईपीएचएफ व क्रिटकल ब्लॉक स्वीकृत है, जिसका काम चल रहा है।

इस दौरान एडी हेल्थ बस्ती डॉ. नीरज पांडेय, एसआईसी जिला अस्पताल डॉ. वीके सोनकर, एसीएमओ आरसीएच डॉ. एके गुप्ता, डॉ. एके चौधरी, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अनिल यादव, डॉ. एएन त्रिगुन, डॉ. राम प्रकाश, डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. सुधांशु द्विवेदी, डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. एके वर्मा, एनएचएम के आरएस पांडेय, दुर्गेश मल्ल, जीशान आदि मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed