बस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग के समेकित अनुभाग और जिला दिवायंग जन सशक्तिकरण विभाग के समन्वय से शुक्रवार को बस्ती सदर ब्लॉक मुख्यालय पर दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन हुआ। इस दौरान 44 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया। जरूरी उपकरणों के लिए बच्चों को चिह्नित भी किया गया। इस दौरान दिव्यांगजनों के चलाई जा रही योजनाओं से लोगों को अवगत भी कराया गया। बीएसए अनूप कुमार के अनुरोध पर सीएमओ डॉ. राजीव निगम कैंप संचालित करने के लिए मेडिकल टीम का गठन किया। इसमें आर्थो सर्जन डॉ. आलोक पांडेय, ईएनटी सर्जन डॉ. एके मल्ल, न्यूरो फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार दुबे, आई सर्जन डॉ. हरीश कुमार, की टीम ने बच्चों के दिव्यांगता का परीक्षण किया। इस दौरान 24 लोगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया। कैंप का संचालन फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अजय कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान दिव्यांगजन पेंशन, दिव्यांग शादी, दिव्यांगजन की बीमारी से संबंधित शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। इय मौके पर एजुकेटर राम प्रकाश सिंह, विशेष समेकित शिक्षक सुमन श्रीवास्तव, पंकज पांडेय, सुभाष चंद्र, प्रिया पांडेय, दिलीप चौधरी, ज्योतिमा, राधे श्याम, यशवंत आदि मौजूद रहे। संवाद