{"_id":"66017dd511a36ed7d20e085d","slug":"mechanic-dies-due-to-electric-shock-while-djing-basti-news-c-207-1-sgkp1002-113757-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डीजे लगाते समय करंट लगने से मैकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डीजे लगाते समय करंट लगने से मैकेनिक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के सोनवलिया गांव में होली का उमंग मातम में बदल गया। जश्न के लिए डीजे लगाते समय मोबाइल मैकेनिक को करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पराल कर रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
गांव निवासी राजन चौहान (22) पुत्र जगलाल अपने घर के पास डीजे लगा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते वह बुरी तरह घायल हो गया। लोगों ने किसी तरह उसे बचाकर सीएचसी गौर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि सीएचसी पर ही उसकी मौत हो चुकी थी, लेकिन चिकित्सक ने युवक को जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राजन चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह घर पर ही मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। मौत की खबर के बाद घर में कोहराम मच गया। युवक का दो साल का एक बेटा है।