{"_id":"69add75b592dad61420d5dbb","slug":"mbbs-final-year-exam-will-be-held-in-april-basti-news-c-207-1-bst1001-154554-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अप्रैल में होगी एमबीबीएस अंतिम वर्ष की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अप्रैल में होगी एमबीबीएस अंतिम वर्ष की परीक्षा
विज्ञापन
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस अंतिम वर्ष के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा तीन अप्रैल से शुरू हो जाएगी। कॉलेज प्रशासन की ओर से परीक्षा की तिथि फरवरी में ही घोषित की जा चुकी है।
यह परीक्षा मई में समाप्त होगी। इसके बाद एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को चिकित्सा इकाई ओपेक चिकित्सालय कैली में इंटर्नशिप कराया जाएगा।
इस साल मार्च के अंत तक मेडिकल कॉलेज में सौ एमबीबीएस डॉक्टरों का चौथा बैच तैयार हो जाएगा। इनका इंटर्नशिप मार्च में पूरा हो जाएगा। इसके बाद इन्हें जूनियर रेजीडेंट के रूप में शासन स्तर से विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में नियुक्त किया जाएगा।
इनका स्थान खाली होते ही एमबीबीएस आखिरी वर्ष के छात्रों को इंटर्नशिप कराया जाएगा। कॉलेज प्रशासन की तरफ से अंतिम वर्ष के छात्रों के आखिरी सेमेस्टर की परीक्षा शुरू कराने के लिए तैयारियां आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
मई आखिरी तक इन छात्रों का परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद ओपेक चिकित्सालय कैली में इन्हें इंटर्नशिप कराया जाएगा। कॉलेज की तरफ से इंटर्नशिप करने वाले डॉक्टरों को आवासीय सुविधा भी दी जाएगी। उप प्रधानाचार्य डॉ. अनिल यादव ने बताया कि इस बार एमबीबीएस डॉक्टरों का चौथा बैच निकलने वाला है।
जबकि पांचवां बैच इंटर्नशिप करेगा। कॉलेज की तरफ से अंतिम वर्ष के छात्रों के परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। कक्षाओं में इन छात्रों का पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद रिवीजन कराया जा रहा है। तीन अप्रैल से परीक्षा शुरू करा दी जाएगी।