{"_id":"6217c7958708b9043715c63f","slug":"mayawati-in-bsp-rally-basti-news-gkp4280389126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार आई तो लागू की जाएगी पुरानी पेंशन व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार आई तो लागू की जाएगी पुरानी पेंशन व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बसपा की सरकार आई तो लागू होगी पुरानी पेंशन व्यवस्था’
बस्ती। भाजपा और सपा धर्म और जाति की राजनीति करती हैं। कांग्रेस अपनी गलत नीतियों की वजह से केंद्र और यूपी समेत कई राज्यों में सत्ता से बाहर जा चुकी है। ये बातें बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को जीआईसी ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने एलान किया कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनी तो पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू होगी।
यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि बसपा को भाजपा की बी टीम बताकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी की सरकार में क्षेत्र और जाति विशेष को ध्यान में रखकर काम किया गया। अखिलेश की सरकार में गुंडा व माफियातंत्र हावी रहा। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवा दल के लोग पूंजीवादी और आरएसएस की संकीर्ण मानसिकता के साथ काम करते हैं। भाजपा समाज को जाति व धर्म के नाम पर बांटती है, जबकि बसपा सर्व जन हिताय सर्व जन सुखाय की नीति पर काम करती है।
मायावती ने कहा कि गैर बसपाई सरकारों में प्रदेश में अपराध के मामले बढ़े। दलितों, पिछड़ों से लेकर अल्पसंख्यक वर्ग के हितों की अनदेखी की गई। ब्राह्मण भी खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। भाजपा ने बसपा सरकार में लागू की गईं योजनाओं को बंद कर दिया। सपा और भाजपा की सरकारों ने दलित वर्ग के महापुरुषों की अनदेखी की। ऐसे में दलों से सावधान रहने की जरूरत है। पूर्व सीएम ने कहा कि तीन मार्च को मतदान के दिन सभी का दायित्व है कि घर से निकलें और वोट करें। यह भी ध्यान रखें कि आपका वोट कोई और न डालने पाए।
विज्ञापन
सभा का संचालन जिलाध्यक्ष केके गौतम ने किया। इस मौके पर सदर बसपा प्रत्याशी डॉ. आलोक रंजन वर्मा, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, वरिष्ठ बसपा नेता भगवान दास, लालजी निषाद, घनश्याम खरवार, डॉ. वीके वर्मा सहित तमाम नेता मौजूद रहे। जनसभा में बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के प्रत्याशी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी भी शामिल हुए।