फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Maulvi's father adopted the pregnant and newborn

Basti News: मौलवी के पिता ने प्रसूता व नवजात को अपनाया

Tue, 30 May 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 30 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Maulvi's father adopted the pregnant and newborn
बस्ती। जिला महिला अस्पताल से सोमवार को नाबालिग प्रसूता को लिखा-पढ़ी के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। किशोरी और उसके नवजात को मौलवी के पिता ने अपना लिया और आपसी सहमति के बाद दोनों को घर लेकर चले गए। मौलवी पर किशोरी को गर्भवती करने का आरोप है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार रात में महिला अस्पताल में अविवाहित किशोरी ने नवजात को जन्म दिया था। अस्पताल प्रबंधन ने मेमो भेजकर कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अविवाहित किशोरी से पूछताछ किया था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि उसके साथ एक युवक ने बहला-फुसला कर संबंध बनाया था। परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। किशोरी को पेटदर्द की शिकायत हुई तो परिजन शनिवार दिन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। जांच बाद डॉक्टर ने डिलेवरी का केस बताकर महिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पर शनिवार रात किशोरी ने एक नवजात को जन्म दिया, जिसे परिजन ले जाने को तैयार नहीं थे। इस दशा में अस्पताल प्रबंधन ने चाइल्ड लाइन को भी सूचित किया था। सोमवार को कोतवाली पुलिस दोबारा जांच करने अस्पताल में पहुंची। पुलिस ने किशोरी व उसकी मां से पूछताछ की। दोनों पक्षों ने कहा कि यदि किशोरी को साथ ले जाए तो कोई कार्रवाई नहीं करवानी है। लिखित बयान की काॅपी पुलिस ने एकत्र की। एक काॅपी पुलिस को और एक काॅपी अस्पताल प्रबंधन ने बीएचटी में लगा दी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अस्पताल के भर्ती फाइल में प्रसूता की आयु 17 साल, नाबालिग और अविवाहित लिखा है। मौलवी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। ऐसे में मौलवी के पिता ने अस्पताल में आकर प्रसूता व नवजात को साथ ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
लिखा-पढ़ी के बाद जिला महिला अस्पताल से प्रसूता किशोरी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रकरण कोतवाली पुलिस के जानकारी में है। -डॉ. सुधांशु द्विवेदी, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल

‘लिखा-पढ़ी के बाद जिला महिला अस्पताल से प्रसूता किशोरी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रकरण कोतवाली पुलिस के जानकारी में है।’डॉ. सुधांशु द्विवेदी -सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed