{"_id":"5da852d68ebc3e01711f86d7","slug":"mathura-chhapra-express-stopped-on-outer-basti-news-gkp3257917148","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउटर पर रोकी गई मथुरा छपरा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउटर पर रोकी गई मथुरा छपरा एक्सप्रेस
विज्ञापन
आउटर पर रोकी गई मथुरा-छपरा एक्सप्रेस
बभनान (बस्ती)। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी समपार फाटक संख्या 223 का गेट तकनीकी कमी के चलते गिरना बंद हो गया। इससे रन थ्रू पास हो रही मथुरा-छपरा एक्सप्रेस को आउटर पर रोकना पड़ा।
बृहस्पतिवार को बभनान स्टेशन मास्टर ने गेट संख्या 223 पर तैनात गेटमैन रवि कुमार को गेट बंद करने के लिए सूचना दी। गेट बंद करते समय तकनीकी फाल्ट आ गया। गेट बंद नहीं हुआ। गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। गेट न गिरने के चलते स्टेशन मास्टर को रन थ्रू पास हो रही मथुरा-छपरा एक्सप्रेस को रेड सिग्नल देकर रोकना पड़ा। गेटमैन रवि कुमार ने बताया कि गेट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी। स्टेशन मास्टर प्रभात रंजन सिंह ने बताया कि मथुरा-छपरा एक्सप्रेस को आउटर सिग्नल पर रोका गया था। गेट बंद होने पर रवाना किया गया।