{"_id":"60e1bce78ebc3e9eac030fb1","slug":"massive-campaign-for-plantation-27-28-lakh-saplings-planted-basti-news-gkp400592365","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण के लिए चला वृहद अभियान, लगाए गए 27.28 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण के लिए चला वृहद अभियान, लगाए गए 27.28 लाख पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौधरोपण के लिए चला वृहद अभियान, लगाए गए 27.28 लाख पौधे
बस्ती। जिले में रविवार को एक ही दिन में 27.28 लाख पौधे लगाए गए। वन विभाग सहित विभिन्न विभागों के जिम्मेदार अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण कर इस महाभियान का हिस्सा बने। सरकारी विभागों के अलावा निजी संस्थानों के लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को हाथों-हाथ लिया है। शासन ने जिले में पौधरोपण का लक्ष्य 32 लाख निर्धारित किया है। अब शेष 4.72 लाख पौधों का रोपण अलग-अलग तिथियों में किया जाएगा।
रविवार को प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद व स्टांप पंजीयन विभाग बीना कुमारी मीना ने कार्यक्रम का शुभारंभ वन बिहार स्थित स्मृति वाटिका में पीपल पौध का रोपण करके किया। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद तथा स्टांप एवं पंजीयन विभाग बीना कुमारी मीना ने ग्राम आसपुर वन विहार में आयोजित वन महोत्सव स्मृति वाटिका स्थापना के मौके पर पीपल का पौध रोपित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम सौम्या अग्रवाल ने बकइन, एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कटहल, डीएफओ नवीन कुमार शाक्य ने महोगनी का पौधा लगाया।
इसके अलावा सदर विधायक दयाराम चौधरी और सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने भी पौधरोपण किया। विश्वप्रभा पांडेय ने कोरोना से मृत अपने पति की स्मृति में पौधा रोपित किया। उत्सव में एसडीएम सदर आशाराम वर्मा, उपायुक्त खाद्य एवं रसद सत्येंद्र कुमार, डीएसओ रमन मिश्र, स्टांप एआईजी मनोज कुमार शुक्ला, डिप्टी आरएओ गोरखनाथ त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा इंद्रपाल सिंह यादव, सब रजिस्ट्रार जितेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय भानपुर के आह्वान पर क्षेत्र के युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत पौधरोपण अभियान चलाया। भाजपा नेता नितेश शर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया। युवा आनंद शुक्ल, अंकित त्रिपाठी, अविनाश मिश्र मंचल, मुकेश सिंह, अमिताभ द्विवेदी, प्रिंस पांडेय, प्रमोद प्रजापति, प्रदीप पांडेय, आशुतोष शुक्ल, जूनियर निषाद आदि मौजूद रहे। इसी कड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने शिवा कॉलोनी स्थित नवनिर्मित पार्क में पौधरोपण कर इस अभियान की शुरूआत की। इस मौके पर ईओ अखिलेश त्रिपाठी, सफाई इंसपेक्टर दिनेश वर्मा, नपा कर्मचारी वेद प्रकाश पांडेय, राजकुमार लाल, अजय तिवारी, संतोष शुक्ला, सतीश सोनकर, रामू पाठक, पप्पू, लवकुश चौबे, संदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।
कोरोना से प्राण गंवाने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों की स्मृति में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह के संयोजन में रविवार को वन विहार के निकट पौधरोपण किया गया। दिवंगत शिक्षकों व कर्मचारियों को नमन किया गया। इस दौरान सदर विधायक दयाराम चौधरी ने पौधरोपण करते हुए कहा कि शिक्षक के बिना ज्ञान नहीं हो सकता। वन विहार में शिक्षकों और कर्मियों की स्मृति में बरगद, पीपल, पाकड़, आंवला आदि के पौध रोपे गए। यह जानकारी जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने दी है। इस मौके पर दुर्गेश यादव, सुधीर तिवारी, रजनीश यादव, शेषनाथ, शिव प्रकाश सिंह, वीपी आनंद, सरोज सिंह, सत्या पांडेय, कुलदीप सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव के साथ ही कोरोना से प्राण गंवाने वाले शिक्षक और कर्मचारियों के परिजन संगीता देवी, कल्पना श्रीवास्तव, पतरू, प्रदीप यादव, बिंदू देवी, वजाहुल कमर, अमित पांडेय, इंद्रावती देवी मौजूद रहीं।
सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार, थाना परिसर में रविवार को प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र की अगुवाई में पौधरोपण हुआ। इस मौके पर एसआई उमाशंकर तिवारी, विनय कुमार सिंह, सुनील आदि मौजूद रहे। सल्टौआ ब्लॉक परिसर में लेखाकार अजय श्रीवास्तव, रामबहादुर वर्मा, सचिव महेंद्र कुमार यादव, अखिलेश शुक्ला आदि ने तो ग्राम पंचायत अमरौली शुमाली में ग्रामप्रधान के प्रतिनिधि संजय कुमार मौर्य, ग्राम पंचायत बंजरिया में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आकाश वर्मा, ग्राम पंचायत केवटाखोर में रामवचन चौधरी, दूधनाथ लाल श्रीवास्तव मेमोरियल एकडेमी रामनगर के परिसर में प्रधानाध्यापक अखिलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने पौधरोपण किया।
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम पंचायत डिंगरापुर मुस्तहकम में अभियान के तहत 1300 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में प्रधान के प्रतिनिधि ध्रुवनाथ सिंह उर्फ बेचू सिंह, प्रेमनाथ सिंह, मनीष सिंह, राहुल सिंह मौजूद रहे। ग्राम पंचायत रामनगर में भाजपा नेता एवं प्रधान संघ के महामंत्री दीपक पांडेय ने 1312 पौधों का वितरण कर रोपित कराए। ग्राम पंचायत भेलमापुर मे दूरसंचार सलाहकार समित के सदस्य दिनेश पांडेय तथा ग्राम प्रधान मंजू के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण किया गया।