फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Married women celebrated Teej festival amidst dance and music

Basti News: सुहागिनों ने नृत्य-संगीत के बीच मनाया तीज महोत्सव

Tue, 26 Aug 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 26 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Married women celebrated Teej festival amidst dance and music
बस्ती। फ्रेंड्स क्लब के तत्वावधान में शहर के एक होटल में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। हरियाली तीज की पारंपरिक साज-सज्जा की अद्भुत छटा बिखरी। सुहागिनों के नृत्य, संगीत से रात गुलजार हुई। इस दौरान भारतीय परिधान सजी-धजी महिलाओं ने लोक परंपरा के अनुकूल कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सावन, कजरी गीतों की बौछार हुई। उत्साह और उमंग के माहौल में हर कोई निहाल रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत रमा शर्मा, शालिनी त्रिपाठी व शशि प्रभा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। आयोजन में रंग बिरंगे पारंपरिक परिधानों से सज-धजकर महिलाओं ने हिस्सा लिया। सुहागिनों ने लोक कला का भी मंचन किया। लोकगीतों पर महिलाओं ने नृत्य कर माहौल को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान मेहंदी, फैंसी ड्रेस, गायन, नृत्य जैसी कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
बेहतर शृंगार व शानदार प्रस्तुति के लिए मिसेज तीज का खिताब तान्या गुप्ता को मिला। जबकि द्वितीय स्थान पर विनीता सरीन व तीसरा स्थान प्रीति श्रीवास्तव को मिला। रेखा श्रीवास्तव, रश्मि व नम्रता ने कहा कि ऐसे आयोजन न सिर्फ परंपराओं को जीवंत रखते हैं बल्कि महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने का भी अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेंड्स क्लब की यह पहल समाज में सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। विभा श्रीवास्तव, अपराजिता सिन्हा, रूपम ने आगंतुक महिलाओं के अखंड सुहाग की मंगलकामना की। उनके नेतृत्व में भगवान शिव और माता पार्वती को साक्षी मानकर मंगल गान भी हुआ। इस मौके पर लक्ष्मी अरोड़ा, गीता सिंह, वंदना पांडेय आदि, अर्चना श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, सरिता शुक्ला, सन्नो, नेहा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed