{"_id":"6718038a296bc2cd5d098c84","slug":"married-woman-thrown-out-of-home-for-dowry-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126107-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दहेज के लिए विवाहता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दहेज के लिए विवाहता को घर से निकाला
Wed, 23 Oct 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में महिला थाने की पुलिस ने पीड़िता के पति समेत पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
इस संबंध में पीड़िता आकांक्षा श्रीवास्तव निवासी इंदिरानगर गाजीपुर लखनऊ ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया था। जिसमें बताया था कि उसकी शादी 27 अप्रैल 2021 को रितेश श्रीवास्तव के साथ हुई थी। जिसमें नकद दहेज समेत 26 लाख रुपये उसके पिता के खर्च हुए थे। शादी के बाद पहली बार 3 माह रही। उसी समय से ही कम दहेज की बात को बात को लेकर ताना बोली मारते थे।
दूसरी बार जब गयी तो पति रितेश, ससुर योगेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, सास माया श्रीवास्तव, ननद स्वाती, कनिष्का श्रीवास्तव अपनी मां से 10 लाख रुपये कार लेने के लिए मंगाने को कहने लगीं। जब उसने अपनी मां की आर्थिक परेशानी बतायी तो सब लोग कहे कि बस्ती का मकान अपनी मां से बेचवा कर मगांओ। मना करने पर दहेज की मांग को लेकर मार पीटकर बाहर से सब लोग कुण्डी लगा दिये। दरवाजा खोलने को कही मगर नहीं खोले। जंगले से देख रही थी तो बिजली का तार टच करा दिया जिससे वह गिरकर बेहोश हो गयी। उक्त लोग बेलवाडाडी में रहने वाले मामा को सूचित किया। वह अस्पताल ले जाकर दिखाए तो उस समय वह गर्भवती थी। जानकारी होने पर सब लोग गर्भपात की दवा जबरन खिला दी और दो सादे स्टांप पर हस्ताक्षर करा लिए। ्