{"_id":"68e2c70a992fa1c22c05fdd8","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-laws-flee-leaving-the-body-behind-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145283-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, शव छोड़कर भागे ससुराली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, शव छोड़कर भागे ससुराली
Mon, 06 Oct 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
अदिति की फाइल फोटो
बनकटी/महराजगंज। लालगंज थानाक्षेत्र के बानपुर में रविवार को संदिग्ध हालात में 25 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर मायके वालों के जिला अस्पताल में पहुंचते ही ससुराली भाग खड़े हुए। मृतका के पिता ने पारिवारिक कलह के चलते जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह की पुष्टि होगी।
जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जिले के महुली थानांतर्गत खरवनिया निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दिलीप चंद्र मणि ने अपनी छोटी बेटी अदिति की दो साल पहले लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर निवासी सुनील पांडेय पुत्र कपिलदेव के साथ विवाह किया था। मृतका के पिता के अनुसार, दामाद सुनील पांडेय संविदा ट्यूबवेल ऑपरेटर है और शहर में रहता है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अदिति भी सुनील के पास बस्ती गई थी। शनिवार को उसे लेकर सुनील गांव गया था। रविवार की सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। दिन के करीब 11 बजे इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में यह संकेत मिल रहे हैं कि मौत संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से हुई हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी।
विज्ञापन
पिता की संपत्ति पर थी ससुरालियों की नजर
मृतका के मायके के लोगों का कहना है कि संपत्ति की लालच में अदिति पर उसका पति व ससुराल के अन्य लोग दबाव बनाते थे। असल में अदिति दो बहने हैं। उसके कोई भाई नहीं है। इस वजह से उसके ससुराल के लोग चाहते थे कि अदिति अपने पिता से संपत्ति और रुपये मांगकर ले आए। आरोप है कि संपत्ति हासिल करने की जल्दबाजी में ससुराली अदिति को प्रताड़ित करते थे। परिवार के लोगों ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपनी हर्रैया थाने के सकरदहा में ब्याही बड़ी बहन अंजलि को फोन करके उसने बताया था कि ससुराल के लोग उसे मारे-पीटे हैं और मैं बचूंगी नहींं। इसके डेढ़ घंटे बाद उसकी मौत की सूचना आई।