फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, body found hanging from a tree behind the house

Basti News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, घर के पीछे पेड़ से लटका मिला शव

Thu, 14 May 2026 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, body found hanging from a tree behind the house
शाहपुर(सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पचउद उर्फ लतीफपुर गांव में मंगलवार रात एक नवविवाहिता मालती (21) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घर के पीछे बाग में आम के पेड़ की डाल से साड़ी से बने फंदे के सहारे उसका शव लटका मिला। मायके पक्ष ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बस्ती के थाना वाॅल्टरगंज की रेहरवा जंगल निवासी कपूरा देवी के मुताबिक बीते 11 मार्च 2026 को जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पचउद उर्फ लतीफपुर गांव निवासी देवदत्त मौर्य से उसने अपनी बेटी मालती की शादी थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात घर के पीछे बाग में आम के पेड़ की डाल से साड़ी के बने फंदे के सहारे उसका शव लटका मिला। ससुराल वाले उसे सीएचसी बेवा ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति देवदत्त मुंबई में काम करता है। मां कपूरा देवी को इस मामले की जानकारी दी गई तो वह गांव पहुंच गई। उसने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर सीओ बृजेश वर्मा व डुमरियागंज पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने जांच की।
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed