{"_id":"5e8869688ebc3e77a45bb12a","slug":"marne-pitne-ka-aarop-basti-news-gkp3469181113","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट संचालक पर मारने पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट संचालक पर मारने पीटने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेस्टोरेंट संचालक पर मारने पीटने का आरोप
विक्रमजोत(बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर के पास एक रेस्टोरेंट पर भोजन करने पहुंचे दो युवकों से रेस्टोरेंट संचालक की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद संचालक ने अपने सहयोगियों के साथ युवकों के घर पहुंचकर पिटाई कर दी।
शंकरपुर निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि रेस्टोरेंट प्रशासन द्वारा घोषित लॉकडाउन के बावजूद चोरी छिपे संचालित किया जाता है। इसी दौरान नाश्ता करने पहुंचे उनके भतीजे शैलेश व जगदेव की किसी बात को लेकर रेस्टोरेंट संचालक बिहारी निवासी कवलपुर से कहासुनी हो गई। जिसके बाद वे अपने सहयोगी संटी, बंटी, अरुण, बबलू, गोलू, सोनू के साथ घर पहुुंचे और दोनों को लाठी डंडों से मारने पीटने लगे। इसके अलावा घर में रखे सामान को भी तोड़ दिया, यहां तक की छप्पर भी गिरा दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 को देख सभी भाग गए। थानाध्यक्ष छावनी हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों ने देर रात सुलह समझौता कर लिया है। बंदी के दौरान रेस्टोरेंट खोलने की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।