फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Markets abuzz for Karwa Chauth; shopping for ritual items begins

Basti News: करवाचौथ पर बाजार गुलजार, पूजन सामग्री की खरीदारी शुरू

Sun, 25 Oct 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Markets abuzz for Karwa Chauth; shopping for ritual items begins
बाजार में करवा की खरीदारी करते लोग संवाद
बस्ती। करवाचौथ नजदीक आते ही बाजार में मिट्टी के करवा की मांग बढ़ने लगी है। शहर के गांधीनगर, कंपनीबाग, पांडेय बाजार और रोडवेज सहित प्रमुख बाजारों में दुकानें सज गई हैं। महिलाएं व्रत की पूजा के लिए सादे, रंगीन और डिजाइनदार करवा के साथ पूजन सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजार में 20 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के करवा उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


करवा चौथ की पूजा में मिट्टी के करवा का विशेष महत्व है। दुकानों पर छोटे, मंझले और बड़े आकार के करवा मिल रहे हैं। रंग-बिरंगे और आकर्षक डिजाइन वाले करवा महिलाओं को लुभा रहे हैं। दुकानदार पिंटू और विक्की अग्रहरि ने बताया कि साधारण मिट्टी के करवा 20 से 50 रुपये तक, जबकि रंगीन करवा 25 से 60 रुपये तक बिक रहे हैं। डिजाइनदार करवा की कीमत 50 से 100 रुपये तक है। इनके दाम आकार और सजावट के अनुसार अलग-अलग हैं।
विज्ञापन

बाजार में पैकिंग वाले पूजन सेट भी उपलब्ध हैं। इनमें सजी हुई थाली, छन्नी, लोटा और अन्य पूजन सामग्री शामिल हैं। इनकी कीमत 125 से 225 रुपये तक है। करवा चौथ और दिवाली के पर्व को देखते हुए बाजार में रौनक बढ़ गई है। पर्व नजदीक आने के साथ दुकानदारों को खरीदारी में और तेजी आने की उम्मीद है। पूजन सामग्री की बिक्री भी तेज है। सुबह से शाम तक महिलाएं खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूजन सामग्री की कीमतें
सामग्री कीमत (रुपये में)
छोटा सादा करवा - 20
छोटा रंगीन करवा - 25
मंझला सादा करवा -30
मंझला रंगीन करवा - 40
बड़ा सादा करवा - 50
बड़ा रंगीन करवा - 60
छोटा डिजाइनदार करवा - 50
बड़ा डिजाइनदार करवा - 100
पैकिंग वाला पूजन सेट - 125–225
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed