फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   mark correction exam

अंक सुधार परीक्षा की ऑनलाइन होगी निगरानी

Tue, 14 Sep 2021 10:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
mark correction exam
अंक सुधार परीक्षा की ऑनलाइन होगी निगरानी
विज्ञापन

- 18 सितंबर से पांच केंद्रों पर होगी परीक्षा, 604 परीक्षार्थी होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 18 सितंबर से होने वाली अंक सुधार परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। इसमें एक जिला मुख्यालय और चार परीक्षा केंद्र तहसील क्षेत्र में बने हैं। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में आवेदन करने वाले हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 604 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी होगी, इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षण कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।

कोरोना संक्रमण के कारण इस बार बोर्ड परीक्षा नहीं हुई। सरकार ने बिना परीक्षा कराए पिछले कक्षा के अंकों के आधार पर परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के सभी परीक्षार्थी पास हो गए। लेकिन कुछ मेधावी परीक्षार्थी परीक्षा न होने से मायूस थे। सरकार ने ऐसे परीक्षार्थियों को अंक सुधार का मौका दिया है। इसको लेकर 18 सितंबर से परीक्षा कराने का कार्यक्रम जारी किया गया है। जिले के 604 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। जिसमें हाईस्कूल के 251 इंटरमीडिएट के 353 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा केंद्र की दूरी अधिक न हो इसको लेकर शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज बभनान, नेशनल इंटर कॉलेज हरैया, किसान इंटर कॉलेज परशुरामपुर और किसान इंटर कॉलेज भानपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस डीएस यादव बताया कि अंक सुधार को लेकर बोर्ड की परीक्षा की वेबकास्टिंग होगी। जिसका कंट्रोल रूम उनके कार्यालय में होगा। इसके जरिए पूरी परीक्षा की निगरानी की जाएगी। गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed