{"_id":"6a3c29d537e369e36a061a19","slug":"marha-gram-panchayat-going-digital-basti-news-c-207-1-bst1006-161137-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डिजिटल हो रही मरहा ग्राम पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डिजिटल हो रही मरहा ग्राम पंचायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर बाजार। विकास खंड बस्ती सदर के ग्राम पंचायत मरहा के पंचायत सचिवालय, प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र को अब बीएसएनएल भारत फाइबर आधारित हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा से जोड़ दिया गया है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने तथा शिक्षा, प्रशासन एवं बाल विकास सेवाओं को नई गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
अब पंचायत सचिवालय में ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन जनसेवाओं, डिजिटल अभिलेख प्रबंधन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं ऑनलाइन शिकायत निवारण जैसी व्यवस्थाओं का संचालन अधिक सुगमता, पारदर्शिता और दक्षता के साथ किया जा सकेगा। जन्म, मृत्यु, परिवार रजिस्टर, पेंशन तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्यों में भी डिजिटल सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
प्राथमिक विद्यालय में हाई-स्पीड इंटरनेट की उपलब्धता से छात्र-छात्राओं को डिजिटल शिक्षण सामग्री, ई-कंटेंट, ऑनलाइन प्रशिक्षण, स्मार्ट शिक्षा संसाधन एवं डिजिटल ज्ञान के नए अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
वहीं आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण ट्रैकर, बच्चों की वृद्धि निगरानी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी ऑनलाइन रिपोर्टिंग तथा बाल विकास कार्यक्रमों का संचालन और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। एडीओ सहज राम ने बताया कि यह उपलब्धि केवल इंटरनेट कनेक्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के राष्ट्रीय संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आधुनिक तकनीक से जुड़कर मरहा शिक्षा, सुशासन, पारदर्शिता, नवाचार और समग्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आज का मरहा केवल आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित गांव नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक को अपनाकर भविष्य की ओर बढ़ता हुआ एक उभरता हुआ स्मार्ट ग्राम है।