फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Many vehicles collided due to overtake

ओवरटेक के चक्कर में कई वाहन टकराए

Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
Many vehicles collided due to overtake
ओवरटेक के चक्कर में कई वाहन टकराए
विज्ञापन

मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के पड़िया चौराहे पर ओवरटेक करने के चक्कर में आधा दर्जन वाहन टकरा गए। हालांकि सिर्फ एक युवती व एक युवक को हल्की चोट लगी। बाकी 17 लोग बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को हटवाकर सड़क पर हुए जाम को हटवाया गया। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि सभी वाहनों में कुल 19 लोग सवार थे।
थाना क्षेत्र के पड़िया चौराहे पर एक ट्रक का टायर पंक्चर हो गया। चालक ट्रक के नीचे लेटकर जैक लगा रहा था। तभी सिद्धार्थनगर जिले के रेलवे स्टेशन निवासी भीमचंद कसौधन कार लेकर पहुंच गए। तभी बस्ती से रुधौली की तरफ जा रही पिकअप चालक ने ओवर टेक के चक्कर में कार में ठोकर मारते हुए रुधौली की तरफ फरार हो गया। उसी समय पुलिस की लोगो लगी बोलेरो जो गनेशपुर से वापस बारात लेकर रुधौली जा रही थी, वह भी पहुंच गई और कार से टकरा गई। इसी बोलेरो के पीछे एक बाइक पर सवार दो लोग कार व ट्रक के बीच में दूसरी बोलेरो की ठोकर से ट्रक के बीचोबीच घुस गए।
विज्ञापन

दूसरी बोलेरो, कार, बाइक व पुलिस की लोगो लगी बोलेरो को टक्कर मारते हुए पचास मीटर दूर जाकर रुक गई। कार में सवार चालक सुनील, कार मालिक भीमचंद कसौधन एयर बैग खुलने से बाल बाल बच गए। जबकि कार के आगे बैठी वैष्णवी कसौधन को हल्की चोटें लगी। वैष्णवी कोई परीक्षा देने लखनऊ जा रही थी। वहीं कार के नीचे चला गया बाइक चालक कोतवाली थाना क्षेत्र बस्ती निवासी संदीप कुमार को हल्की चोटें लगी। जबकि बाइक के पीछे बैठा मड़वा नगर निवासी राहुल कुमार गौतम कार व ट्रक के बीच बाइक के साथ फंसकर रुक गया और बाल-बाल बच गया। पुलिस की लोगो लगी बोलेरो के चालक रुधौली निवासी दुर्गेश सिंह यादव ने बताया कि सभी सकुशल बच गए हैं। वहीं, दूसरी बोलेरो चालक जो दूर जाकर रुका में सवार आठ लोग मौके से चालक सहित फरार हो गए। इसके बोलेरो का एक्सल व पिछली दहिनी पहिया टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed