फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Many post-charge trans

कई चौकी इंचार्ज इधर से उधर

Tue, 01 Nov 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 01 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Many post-charge trans
पु‌ल‌िस
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नए सिरे से बिसात बिछाना शुरू किया है। थानेदारों को फेंटने के बाद मंगलवार को 17 सब-इंस्पेक्टरों/चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए नई तैनाती दी है। इस फेेेरबदल में शहर के कोतवाली की रौता चौकी छोड़कर सभी इंचार्ज बदल दिए गए।  शहर के गांधीनगर चौकी इंचार्ज रहे पंकज पांडेय को हटाकर गौर थाने पर भेज दिया गया है। उनकी जगह मुंडेरवा थाने पर तैनात रहे संतोष कुमार सिंह को गांधीनगर चौकी का इंचार्ज बनाया है। इसी तरह कटरा चौकी इंचार्ज जय प्रकाश दूबे को हटाकर प्रभारी चौकी टिनिच भेज दिया, जबकि उनकी जगह सोनहा थाने पर तैनात रहे बांकेलाल को इंचार्ज बनाया गया।
विज्ञापन


इसी तरह अस्पताल चौकी प्रभारी कन्हैया लाल मौर्य को थाना पैकोलिया, जेल गेट चौकी से रमेश यादव को छावनी, सोनूूपार संतोष मिश्र व रोडवेज प्रभारी विजय यादव को हर्रैया थाने पर तैनात किया गया है। हर्रैया थाने से संतोष कुमार त्रिपाठी को मुंडेरवा, लाइन से हरिनाथ यादव को रखौना चौकी इंचार्ज और हर्रेया थाने पर तैनात रहे विजय प्रताप यादव को जेल गेट चौकी इंचार्ज बनाया है। पुलिस लाइन से अनिल कुमार को वाल्टरगंज थाना, रखौना चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सिंह को रोडवेज चौकी का इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन


 थाना परशुरामपुर में तैनात रहे यशवंत सिंह को दक्षिण दरवाजा चौकी इंचार्ज बनाया गया है। जबकि वहां तैनात रहे संजय शाही को सोनहा थाने पर भेजा गया है। टिनिच चौकी पर तैनात रहे हरे कृष्ण उपाध्याय को सोनूपार चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। जिला अस्पताल चौकी का फिलहाल किसी को इंचार्ज नहीं बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed