फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Many complications in the murder of the tantrik, police could not solve the case even after nine days

Basti News: तांत्रिक की हत्या में कई पेच, नौ दिन बाद भी पुलिस नहीं कर पाई खुलासा

Mon, 05 Jan 2026 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Many complications in the murder of the tantrik, police could not solve the case even after nine days
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के बेमहरी गांव के खूनी टोला में 26 दिसंबर की रात तांत्रिक रामजीत (58) की गोली मारकर की गई हत्या का राज खोलने में पुलिस को पसीना छूट रहा है। वारदातों का ताबड़तोड़ पर्दाफाश कर पीठ थपथपाने वाली पुलिस इस मामले में उलझ कर रह गई है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि तांत्रिक की हत्या में कई पेच हैं। जल्दबाजी में इस केस को सुलझाना आसान नहीं है।
उधर, सीओ कलवारी संजय सिंह का कहना है कि तांत्रिक की हत्या का राज खोलने में देर जरूर लग रहा है, मगर खुलेगा तो असली कातिल ही सलाखों के पीछे जाएंगे। हालांकि, पुलिस ने तांत्रिक हत्याकांड की जांच की दिशा बदल दी है। पहले बेटे रमेश के बताए कहानी पर जांच कर रही थी, मगर इस कहानी में झोले ही झोले दिखने लगे। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। तांत्रिक के घर के आसपास के साथ जिले से सटे संतकबीरनगर में भी नेटवर्क फैला दिया गया है। बताया जाता है कि तांत्रिक रामजीत अनुसूचित जाति के थे, इसलिए उसकी चेलाही दूर-दूर तक फैली थी। वारदात के बाद से ही पुलिस यह मानकर चल रही थी कि हत्या के पीछे आशनाई का चक्कर है।
विज्ञापन

पुलिस की जैसे-जैसे जांच बढ़ी शक साफ होता गया। पुलिस को सिर्फ यह पता भर लगाना रह गया है कि गोली किसने मारी थी। थानाध्यक्ष सुनील गौड़ का कहना है कि पुलिस हर पहलू पर काम कर रही है। जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed