{"_id":"61477a878ebc3e699078873c","slug":"mantri-basti-news-gkp409844992","type":"story","status":"publish","title_hn":"521 मार्ग बने, गांवों में 51225 लाभार्थियों को दिए गए घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
521 मार्ग बने, गांवों में 51225 लाभार्थियों को दिए गए घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
521 मार्ग बने, गांवों में 51225 लाभार्थियों को दिए गए घर
जिले के प्रभारी मंत्री बोले, साढ़े चार साल में जनपद में हर क्षेत्र में कराए गए कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा जिले में साढ़े चार साल में कराए गए कार्यों को बताया।
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था, विकास कार्यों और लाभार्थीपरक योजनाओं से जिले के साथ ही प्रदेश की तस्वीर भी बदली। बस्ती जिले में 791.06 किमी लंबाई में 521 नवीन संपर्क मार्गों का निर्माण हुआ। 1720.63 किमी के 1101 संपर्क मार्गों का पुर्ननिर्माण/मरम्मत की गई।
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि सेतु निगम द्वारा नौ नये सेतुओं का निर्माण पूरा हो गया। पांच निर्माणाधीन हैं। नलकूप विभाग द्वारा 40 नए नलकूपों की स्थापना हुई। इसकी लागत 5.89 करोड़ है। सिंचाई विभाग द्वारा सरयू परियोजना के अंतर्गत 110.46 हेक्टेयर भूमि में 119.59 किमी नहर का निर्माण कर 82215 हेक्टेयर सिंचन क्षमता का सृजन किया गया है।
विज्ञापन
गन्ना विभाग में पिछले वर्ष तक गन्ना मूल्य का कुल 1492.77 करोड़ का भुगतान किया गया। वर्तमान वर्ष 2020-21 में कुल देय गन्ना मूल्य 501.82 करोड़ के सापेक्ष अगस्त, 2021 तक 450.15 करोड़ (89.70 प्रतिशत) भुगतान किया जा चुका है।
ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 51225 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण स्वीकृत किये गए। कुल 636 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास स्वीकृत किये गए। मनरेगा के अंतर्गत 922.10 करोड़ रुपये व्यय कर 3,11,42,078 मानव दिवस सृजित किया गया। इससे 6,98,505 परिवारों के 831273 श्रमिकों को लाभान्वित किया गया। परिवहन निगम में वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में बस्ती डिपो ने ग्रामीण अंचल में 12 नवीन अनुबंधित बसों से गांव को जिला मुख्यालय से जोड़ा गया।
238 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया गया। शून्य से छह वर्ष के 12,68,881 कुपोषित/अतिकुपोषित बच्चों को टीकाकरण, गृह भ्रमण, परामर्श, वृद्धि निगरानी के माध्यम से बच्चों को सुपोषित कराया गया। पोषण अभियान के तहत 2655 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 771 पोषण वाटिका का निर्माण हुआ है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 176479 लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया।
53 रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें 153 नियोजकों द्वारा विभिन्न कंपनियों में 5600 बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार दिया गया।
जिला पंचायत द्वारा राज्य वित्त के अन्तर्गत 175.23 किमी लंबाई में नवीन संपर्क मार्गों का निर्माण किया गया।
प्राथमिक शिक्षा में 63 विद्यालयों का जिला खनन निधि से कायाकल्प कराया गया और 2385 विद्यालयों में पुस्तकालय की स्थापना की गई।
खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा कुल 2127 लाभार्थियों को ऋण वितरण कराते हुए स्वरोजगार प्रदान किया गया।