{"_id":"5fe631ab8ebc3e3f6005f57d","slug":"manrega-basti-news-gkp378342312","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा कार्यों में हुई गड़बड़ी में टीए बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा कार्यों में हुई गड़बड़ी में टीए बर्खास्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा कार्यों में हुई गड़बड़ी में टीए बर्खास्त
कौड़ीकोल गांव का मामला, प्रधानमंत्री कार्यालय में हो चुकी है शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मनरेगा के कार्यों में गड़बड़ी के मामले में तकनीकी सहायक (टीए) को बर्खास्त कर दिया गया है। सचिव का गैर ब्लॉक स्थानांतरण के निर्देश दिए गए हैं। प्रधान की पॉवर सीज कर दी गई। इसके साथ ही टीए, सचिव और ग्राम प्रधान से रकम की वसूली का निर्देश सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने दिया है। इसकी पुष्टि सीडीओ/डीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव ने की है। उन्होंने बताया कि डीएम आशुतोष निरंजन के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
कप्तानगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत के कौड़ीकोल गांव के घूरे प्रसाद ने 24 सितंबर को डीएम और सीडीओ को शिकायती पत्र देकर गांव में तैनात सचिव व प्रधान की मिलीभगत से विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। इसमें सरकारी धन की बंदरबांट, गांव के एक ही परिवार में 13 लोगों के नाम से जॉब कार्ड बनवाकर गांव के कुछ विशेष लोगों के खाते में मनरेगा का धन भेजने, शौचालय और तालाब खुदाई के नाम पर बिना काम कराए ही धन निकालने सहित कई गंभीर आरोप लगाया गया था।
सीडीओ सरनीत कौर बोक्रा के निर्देश पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. विवेक और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता क्षितिज पांडेय ने जांच की। गोलमाल छिपाने के लिये रात में ही जिम्मदारों ने सड़क दी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत तुरंत डीएम, सीडीओ और बीडीओ से की। मामले की शिकायत पीएमओ कार्यालय से भी की गई। 19 दिसंबर को डीसी मनरेगा और चार ब्लॉक के बीडीओ ने गांव में जाकर जांच की तो शिकायत सही मिली। डीएम के निर्देश पर टीए को बर्खास्त करते हुए सचिव का गैर ब्लाक में तबादला और प्रधान का पावर सीज करते हुए तीनों लोगों से रिकवरी का आदेश दिया हैं।