फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Manorama river's water level increased, farmers worried

मनोरमा नदी का बढ़ा जलस्तर, किसान चिंतित

Sun, 23 Oct 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Manorama river's water level increased, farmers worried
बहादुरपुर क्षेत्र के अजगरा गांव का नदी मे डूबा सामुदायिक शौचालय - फोटो : BASTI
मनोरमा नदी का बढ़ा जलस्तर, किसान चिंतित
विज्ञापन

नगर बाजार। मनोरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों के लोग परेशान हैं। फसल जलमग्न होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें फसल खराब होने का डर सता रहा है।
अक्सड़ा घाट पानी की चपेट में आ गया है। जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के कचूरे व इटैली में सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। अक्सड़ा घाट तट पर निर्मित अंत्येष्टि स्थल परिसर में पानी भर गया है। अंत्येष्टि स्थल पर निर्मित छाजन आदि की दीवारें दरक गई हैं। इंडिया मार्क हैंडपंप पानी में डूब गया है।
विज्ञापन

बाढ़ के कारण लोगों का अक्सड़ा घाट पर आना-जाना बंद हो गया है। ग्राम पंचायत सड़वलिया के अजगरा में निर्मित सामुदायिक शौचालय चारों तरफ से पानी से घिर गया है। इससे लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। अचानक बढ़े जलस्तर से स्थानीय लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed