{"_id":"57d2f5924f1c1bb461317588","slug":"man-s-death-organically-line-the-villagers-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन मैन की मौत पर बवाल, गांव वालों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन मैन की मौत पर बवाल, गांव वालों ने लगाया जाम
अमर उजाला बस्ती
Updated Fri, 09 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट लाइनमैन की मौत से नाराज लोगों ने शुक्रवार की शाम रामजानकी मार्ग पर विशेश्वरगंज बाजार में जाम लगा दिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोगों ने जाम समाप्त किया। जाम के कारण करीब डेढ़ घंटे तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
रामनगर गांव निवासी 35 वर्षीय श्याम पूजन मौर्या मंगलवार शाम को विशेश्वरगंज बाजार में विद्युत पोल पर तार जोड़ने चढ़ा था। अचानक वह पोल से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए फैजाबाद जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। श्यामपूजन की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की शाम को मौत हो गई। इसकी सूचना परिवार वालों को नहीं दी गई। शुक्रवार की शाम गांव में जैसे ही श्यामपूजन का शव पहुंचा, परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। गांव वालों का कहना है कि वह बिजली विभाग में संविदा कर्मी के रूप में काम करता था। विभाग के जेई अरविंद कुमार मौर्या ने बताया कि उसे अप्रैल 2015 में निकाल दिया गया था। इसी बात से नाराज गांव वालों ने शव पहुंचने पर जाम लगा दिया। विभाग के जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। पिता राम नेवास ने स्थानीय पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पाकर पहुंचे एसआई ने जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया, तब जाकर गांव वालों ने डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त किया।