{"_id":"6add17d05f12231cef08ff3f","slug":"man-arrested-for-rape-of-a-young-woman-with-an-intellectual-disability-basti-news-c-7-1-gkp1014-1496470-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मानसिक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मानसिक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय मानसिक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 50 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवती के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
युवती के पिता के मुताबिक, करीब छह माह पहले आरोपी रामवृक्ष कन्नौजिया निवासी महसों उनकी बेटी को अकेली देखकर घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद उसने युवती को बहला-फुसलाकर चुप करा दिया। इधर, युवती की तबीयत खराब होने पर जांच कराई गई तो उसके छह माह की गर्भवती होने की जानकारी मिली। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।