{"_id":"671bcfde11b0dd62880ae297","slug":"makhana-will-be-cultivated-in-10-hectare-area-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126239-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगी मखाना की खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगी मखाना की खेती
Fri, 25 Oct 2024 10:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 25 Oct 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
पहले आओ, पहले पाओ की पॉलिसी पर होगा बीज का आवंटन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मखाना की खेती के लिए सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। मखाना के गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन के लिए उद्यान विभाग में बीज उपलब्ध हो चुका है। अब इसे किसानों को देकर उनकी आमदनी बढ़ाई जाएगी।
यह जानकारी देते हुए जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि विभाग को जनपद 10 हेक्टेयर तालाबों में मखाना उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए बीज उपलब्ध हो गया है। बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को पंजीयन करवाकर प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर निशुल्क दिया जाएगा।
मखाना मीठे जल की फसल है। आज डाले गए बीज की पौध फरवरी माह तक तैयार होगी। इसके बाद उसकी रोपाई की जाएगी। मखाना की फसल तैयार होने में नौ माह का समय लगता है और प्रति हेक्टेयर 28 से 30 क्विंटल पैदावार हासिल होती है।
विज्ञापन
प्रति क्विंटल मखाना का बाजार मूल्य 35 से 40 हजार रुपये तक होता है। डीएचओ ने बताया कि मत्स्यपालकों की ओर से मखाना की खेती करने का उन्हें दोहरा लाभ मिलेगा। मछली के साथ-साथ मखाना की उपज उनकी आय में बढ़ोतरी करेगी।