{"_id":"64949ee5974136869b0d74cb","slug":"make-green-fodder-available-for-the-animals-arrangements-should-be-made-for-boring-basti-news-c-207-1-bst1001-319-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पशुओं के लिए उपलब्ध कराएं हरा चारा... बोरिंग की हो व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पशुओं के लिए उपलब्ध कराएं हरा चारा... बोरिंग की हो व्यवस्था
Fri, 23 Jun 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
हरैया क्षेत्र में मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने गौ संरक्षण केंद्र कठवतिया सावडीह का किया निरीक्षण
बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने बृहस्पतिवार को गोसंरक्षण केंद्र कठवतिया सांवडीह का निरीक्षण किया। यहां हरे चारे की उपलब्धता नहीं मिली। पानी का भी भरपूर इंतजाम नहीं पाया गया। आयुक्त ने एसडीएम हर्रैया व बीडीओ को निर्देशित किया कि पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए और बोरिंग भी कराई जाए।
कहा कि बोरिंग होने से सिंचाई की व्यवस्था बन जाएगी। इससे संरक्षण केंद्र में बुआई करके हरे चारे का उत्पादन भी किया जा सकता है। इस दौरान कुछ पशुओं का जीओ टैगिंग भी नहीं पाया गया। उन्होंने पशुचिकित्साधिकारी को एक सप्ताह में जीओ टैगिंग कराने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि केंद्र पर छायादार पौधे लगाए जाए। ताकि भविष्य में यहां हरियाली बिखेरी जा सके। इस मौके पर एसडीएम हर्रैया गुलाब चंद्र, बीडीओ वर्षा बंग, नायब तहसीलदार निखिलेश चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।