{"_id":"66cc3710189f38031d0ab4e2","slug":"major-roads-will-be-renovated-basti-news-c-207-1-bst1001-122643-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रमुख सड़कों का होगा नवीनीकरण... सवा सौ करोड़ का प्रस्ताव तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रमुख सड़कों का होगा नवीनीकरण... सवा सौ करोड़ का प्रस्ताव तैयार
Mon, 26 Aug 2024 01:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:34 PM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड और निर्माण खंड ने मिलकर एक दर्जन सड़कों की बनाई कार्ययोजना
10 साल पुरानी प्रधानमंत्री सड़क एवं मुख्यालय को जोड़ने वाली अन्य सड़कों की होगी मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले की प्रमुख सड़कों के दिन बहुरने वाले हैं। गांवों को जिला, तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़कों का नवीनीकरण होगा। कुछ सड़कों के पैच कार्य भी किए जाएंगे। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की दो शाखाओं ने मिलकर सवा सौ करोड़ की कार्ययोजना तैयार की है। इसमें प्रांतीय खंड और निर्माण खंड- एक ने पहल की है।
जिले में तहसील, ब्लॉक एवं प्रमुख कस्बों को गांवों से जोड़ने वाली सड़कों पर भी फर्राटा भरने का समय जल्द आएगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। कुछ सड़कें बन रही हैं तो कुछ की कार्ययोजना तैयार हुई है। इसमें 10 साल पुरानी आधा दर्जन प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क भी शामिल है। इसके अलावा अन्य ग्रामीण सड़कों को भी शामिल किया गया है।
इन सड़कों के कायाकल्प के लिए सवा सौ करोड़ का प्रस्ताव तैयार हुआ है। इसे शासन में भेजने की तैयारी चल रही है। यदि शासन से मुहर लगी तो ग्रामीण सड़कों की दशा सुधर जाएगी। वहीं मुख्यालय से लेेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृत आधा दर्जन से अधिक प्रमुख सड़कों के उच्चीकरण का कार्य चल रहा है। इन कार्यों को जब तक पूरा करके विभाग खाली होगा, तब तक नई कार्ययोजना को स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन
...
सात मीटर चौड़ा हो रहा है यह मार्ग
टिनिच-कप्तानगंज मार्ग को सात मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। इस पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसकी कुल लंबाई 8.95 किमी है। इसके चौड़ीकरण के लिए 32.89 लाख रुपये स्वीकृति हुआ है। इसमें से 11.51 लाख रुपये की अवमुक्त किस्त खर्च हो चुकी है। छह किमी तक यह सड़क बन चुकी है। शेष का निर्माण कार्य होना बाकी है। दूसरी सड़क बुधईपुर महुआपार मरवटिया दुर्गा मंदिर तक 10.28 किमी लंबाई में सात मीटर चौड़ी बनाई जा रही है। इसके लिए 21.90 लाख रुपये की स्वीकृति हुई है। इस कार्य का टेंडर हो चुका है।
....
तीन सड़कें बनेंगी 5.50 मीटर चौड़ी
एनएच-28 हाईवे पर स्थित खतमसराय से मखौड़ा तक की सड़क 5.50 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। इसकी कुल लंबाई 12.20 किमी है। इसके लिए 23.87 लाख रुपये स्वीकृति हुआ है। ढाई लाख रुपये की पहली किस्त निर्माण में खर्च की जा चुकी है। इसी तरह गोटवा-चिलता से होते उमरिया मार्ग को भी 5.50 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इसकी लंबाई 5.40 किमी है। इसके लिए 10.99 लाख रुपये स्वीकृति हुआ है। तीसरी सड़क लुंबिनी-दुद्धी मार्ग से जोड़ने वाली बहादुरपुर ब्लॉक मुख्यालय की है। इसकी लंबाई 10.30 किमी है। यह सड़क 5.50 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। इसके निर्माण में 29.94 लाख रुपये खर्च होंगे। पहली किस्त 44 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं।
...
नई कार्ययोजना में शामिल हुईं यह सड़कें
पीडब्ल्यूडी की नई कार्ययोजना में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। शिहारी से हवेलिया मार्ग, रुधौली क्षेत्र के नसीबगंज सिसवा मार्ग, बस्ती सदर के सोनूपार- रामपुर देवरिया 7 किमी से पिपरा सुकाली मार्ग, प्लॉस्टिक कांपलेक्स से जिगिना पकड़ी ह्दयी मार्ग, कोड़रा रसना मार्ग से भितेहरा बीएमसीटी मार्ग, एलआरपी से परसा हज्जाम मार्ग, जगदीशपुर से कबरा मार्ग, गनेशपुर से रघुनाथपुर वाया कैनपुरा मार्ग, भेलखा से मंझरिया पकड़ी ह्दयी मार्ग, बीएमसीटी से मरवटिया मार्ग, महसो- महुली से कुम्हिया मार्ग आदि कम लंबाई की ग्रामीण सड़कों के नवीनीकरण के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।
..
फोरलेन के प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने के लिए कमिश्नर ने लिखा पत्र
मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने पिछले माह बस्ती-कांटे मार्ग को अमहट से प्लॉस्टिक कॉम्प्लेक्स तक फोरलेन और इसके आगे कांटे तक दो टू-लेन सड़क बनाने का प्रस्ताव भेजा था। इसके अलावा बस्ती-डुमरियागंज मार्ग को 12.5 मीटर चौड़ी करने का भी प्रस्ताव भेजा गया है। एक सप्ताह पहले मंडलायुक्त ने इन दोनों सड़कों के प्रस्ताव को मंजूर कराने के लिए पत्र लिखकर शासन से सिफारिश की है।
...
बड़ेवन से कंपनीबाग तक तैयार हो रही फोरलेन सड़क
बड़ेवन से कंपनीबाग तक पिछले साल की स्वीकृति फोरलेन सड़क बनकर तैयार हो रही है। 500 मीटर की लंबाई में यह सड़क दो लेयर में बन चुकी है। इस पर आवागमन भी हो रहा है। इसके आगे शेष हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा बस्ती-कांटे मार्ग पर देवरिया से मेडिकल कॉलेज रामपुर तक आठ किमी की लंबाई में टू-लेन सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने वाला है।
...
कोट
स्वीकृत सभी सड़कों का निर्माण कार्य तेजी के साथ कराया जा रहा है। आगे की कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है। शासन से मुहर लगने के बाद इन सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-अवधेश प्रसाद, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी