फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mahuli's missing girl died due to drowning in water

Basti News: विद्या मंदिर में आचार्य वेश में छात्रों ने किया शिक्षण कार्य

Wed, 06 Sep 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 06 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Mahuli's missing girl died due to drowning in water
स्वामी दयानंद विद्यालय सुरतीहट्टा में पूजा करते बच्चे।
बस्ती। देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस मंगलवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग छात्रों ने मंगलवार को आचार्य वेश में शिक्षण कार्य किया। प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने कि इससे छात्रों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। यह एक अनुपम प्रयोग है। छात्रों को शिक्षण कार्यों के संपादन का भी बोध होता है।
विज्ञापन

शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, स्वामी दयानन्द विद्यालय सुरतीहट्टा, आरसीसी पब्लिक स्कूल, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, मदरसा हककुल इस्लाम मकतब अरबिया व सीएमएस में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ऐडी ऐकडमी धरमुपुर, राज पब्लिक स्कूल खुशहालगंज, आदर्श बाल शिक्षा निकेतन, राघवेंद्र विद्या पीठ पकड़ी चौहान, सुधा गर्ल्स एकेडमी, कृषक इंटर कॉलेज सूदीपुर, जेडी कन्या इंटर कॉलेज, राम आश्रय चौधरी इंटर कॉलेज तिघरा आदि संस्थानों में शिक्षक दिवस मनाया गया। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, सीडीए स्कूल मथौली, चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय, आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवमी में कार्यक्रम हुआ। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के संत तुलसीदास इंटर कॉलेज बस्थनवां, महिला औद्योगिक इंटर कॉलेज, दुर्गा देवी स्मारक शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज कौलपुर, अयोध्या प्रसाद दुबे इंटर कॉलेज मझौवा दुबे, बाल्मीकि इंटर कॉलेज विक्रमजोत, भगवती प्रसाद पांडेय स्मारक इंटर काॅलेज अजानडीह केनौना आदि जगहों पर कार्यक्रम हुआ। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार, मॉडर्न पब्लिक स्कूल पड़री बाजार, गुरुकुल एजुकेशनल एकेडमी पड़री बाजार, रणबीर इंटरनेशनल स्कूल धंसा, प्रैक्सिस विद्यापीठ में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------

इनरव्हील क्लब ने शिक्षकों को किया सम्मानित
बस्ती। इनरव्हील क्लब ने पांडेय बाजार स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों को सम्मानित किया। क्लब की अध्यक्ष पारुल टीब्रेवाल ने कहा कि विद्यालय ही एक बच्चें को देश का जिम्मेदार नागरिक बनाता है। उसके भविष्य की नींव विद्यालय के शिक्षक ही डालते हैं। मौके पर रिंकी सालवानी, चंदा मातनहेलिया, तूलिका अग्रवाल, आभा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। संवाद
-----------------------
बिना शिक्षक के नहीं की जा सकती आदर्श समाज की कल्पना
बस्ती। जीवीएम कांवेंट स्कूल में शिक्षक दिवस पर नृत्य, संगीत व भाषण का कार्यक्रम हुआ। प्रबंधक संतोष सिंह ने कहा कि शिक्षक के बिना आदर्श समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। मौके पर प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी सिंह, राकेश, मिनाक्षी, निखत आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed