फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mahso-Mahadeva road to be widened at a cost of Rs 32 crore.

Basti News: 32 करोड़ से होगा महसो-महादेवा मार्ग का चौड़ीकरण

Wed, 23 Sep 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Mahso-Mahadeva road to be widened at a cost of Rs 32 crore.
बस्ती महादेव मार्ग
बस्ती। बस्ती से देईसाड़ और संतकबीरनगर की ओर जाने वाले राहगीरों के लिए राहत की खबर है। जिले के प्रमुख मार्गों में शामिल महसो-महादेवा मार्ग के नौ किलोमीटर हिस्से का करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण कराया जाएगा। सड़क की चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी। इसके साथ ही दोनों तरफ सड़क की पटरियां भी बनाई जाएंगी। चौड़ीकरण के बाद संकरी सड़क और अतिक्रमण के कारण होने वाली परेशानी से राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस मार्ग पर रोजाना 10 से 15 हजार वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में सड़क चौड़ी होने से यातायात सुगम होने के साथ जाम और हादसों की आशंका भी कम होने की उम्मीद है। महसो से महादेवा तक करीब नौ किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि की ओर से लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन

इसके बाद पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक ने कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी। प्रस्ताव को ईएफसी (व्यय वित्त समिति) में भेजा गया था, जहां से इसे स्वीकृति मिल चुकी है। अब शासन स्तर से अंतिम मंजूरी की प्रक्रिया पूरी की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed