फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mahashivratri: Har Har Mahadev will resonate at 108 Shiva temples, strict security arrangements will be made

महाशिवरात्रि : 108 शिवालयों पर गूंजेगा हर-हर महादेव, होंगे कड़े सुरक्षा प्रबंध

Fri, 21 Feb 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 21 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: Har Har Mahadev will resonate at 108 Shiva temples, strict security arrangements will be made
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। महाशिवरात्रि के मौके पर भद्रेश्वरनाथ, तिलकपुर, कड़र खास आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मंदिर के आसपास बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
अधिकारियों द्वारा भद्रेश्वरनाथ मंदिर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई बार भ्रमण किया जा चुका है। वाहनों के लिए अलग-अलग स्टैंड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

मंदिरों में सफाई कार्य के लिए कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। व्यवस्था में सहयोग के लिए स्काउट गाइड के अलावा स्वयंसेवकों को लगाया गया है।
सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। सादी वर्दी में पुलिस की तैनाती की गई है। डारीडीहा चौराहे से वाहनों के डायवर्जन की व्यवस्था भी बनाई जा रही है। साथ ही शहर में निकलने वाली शिव बरात के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रभारी सीओ सिटी स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि एक दो दिन में सभी रूट और सुरक्षा कर्मियों का खाका तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय मार्ग स्थित तिलकपुर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। यहां जलाभिषेक के साथ मेला लगेगा। महाशिवरात्रि पर ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों व उनके आसपास साफ-सफाई कराकर अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कप्तानगंज के पूर्वी छोर पर स्थित तिलकपुर के सामने जागेश्वर नाथ धाम में भारी भीड़ जुटती है। श्रद्धालु जलाभिषेक और मिन्नतें मांगने पहुंचते हैं। यहां सोमवार व शनिवार को लोग पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। माघ मास की त्रयोदशी व कांवड़ मेले में भीड़ जुटती है।
नगर बाजार एवं आसपास के तमाम शिव मंदिरों में साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। महादेव स्थित शिव मंदिर में भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बनकटी क्षेत्र के शिव मंदिर बानपुर पिंड़ियां, थालेश्वर नाथ थाल्हापार, बेहिल नाथ, महथा, टिकवाजोत, पुरनपुर आदि मंदिरों में जलाभिषेक के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। सल्टौआ क्षेत्र के महादेवा, ककरहिया, भिरिया ऋतुराज शिव मंदिर में लगने वाले मेला स्थल पर स्थानीय प्रशासन की ओर से साफ-सफाई कराई जाएगी।
पुरानी बस्ती क्षेत्र से प्रतिवर्ष निकलने वाली शिव बरात के लिए पुलिस प्रशासन ने खास प्रबंध किए हैं। शिव बरात करुवा बाबा, नई बाजार, पांडेय बाजार, मरवाटिया मंदिर से सुर्ती हट्टा काली मंदिर, वापस मंगल बाजार पंचायती मंदिर पर समाप्त होती है।

देर रात शिव विवाह का आयोजन होता है। इसके अलावा रुधौली क्षेत्र में गिरि नाथ धाम रायठ से पकड़ी, सल्टौआ, सोनहा, भानपुर, रुधौली, छपिया, बिजलीपुर होते हुए वापस गिरिनाथ मंदिर पर जुलूस पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed