फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Maharas Leela is the union of the soul with the Supreme Soul.

Basti News: जीवात्मा का परमात्मा से मिलन है महारास लीला

Tue, 14 Oct 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 14 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Maharas Leela is the union of the soul with the Supreme Soul.
फोटो कैप्शन: भागवत कथा का रसपान कराते प्रहलादाचार्य जी महाराज- संवाद
कलवारी। कोरमा गांव में चल रही नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को वाराणसी से पधारे कथा व्यास पंडित प्रहलादाचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, महारास लीला और श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह जैसे प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति भाव में डुबो दिया।
विज्ञापन

प्रहलादाचार्य जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण केवल ग्वाल-बालों के सखा भर नहीं थे, बल्कि जगद्गुरु के रूप में उन्होंने आत्मा को जागृत कर आत्मिक जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भगवान की सभी लीलाओं में महारास लीला सर्वश्रेष्ठ है, क्योंकि यह जीव से शिव, आत्मा से परमात्मा के मिलन की कथा है। यह कथा भोग की नहीं, बल्कि त्याग और आत्मसंयम की शिक्षा देती है।
विज्ञापन

कथा व्यास ने बताया कि जब भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी की मधुर धुन बजाई, तो वह केवल संगीत नहीं, बल्कि आत्मा के आह्वान की ध्वनि थी। महारास लीला में प्रत्येक गोपी को लगा कि श्रीकृष्ण केवल उनके साथ हैं-यही वह क्षण था जब जीवात्मा का परमात्मा से साक्षात्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा स्थल पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और वातावरण राधे-राधे तथा जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में संजय ओझा, भारत भूषण, हीरालाल, आचार्य शुभम त्रिपाठी, मुरलीधर दूबे, नरेंद्रओझा, विशाल, राजाराम चौरसिया, राम ध्यान, हरिश्चंद्र राजभर, हरीराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed