फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mahakumbh: Holidays of roadways officers and employees cancelled.

महाकुंभ : रोडवेज के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Fri, 10 Jan 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 10 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: Holidays of roadways officers and employees cancelled.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। 13 जनवरी से 27 फरवरी तक परिवहन निगम मुख्यालय ने सभी अधिकारियों व कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। इस बीच गंभीर रूप से बीमार कर्मियों अथवा परिवार में दुखद हादसे पर ही अवकाश मिल सकेगा। साथ ही, बेहतर कार्य करने वाले चालकों व परिचालकों समेत अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहन योजना के तहत पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।
इस वक्त डिपो के बेड़े की कुल 123 बसों को हर तरह से चाक-चौबंद कर दिया गया है। डिपो के एआरएम आयुष भटनागर और सीनियर फोरमैन चंदन लाल ने सभी कर्मचारियों को प्रतिदिन ड्यूटी पर हाजिर रहने का फरमान जारी कर दिया है। डिपो परिसर में हर वक्त प्रयागराज रूट के लिए बसें तैयार रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

जिले से बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले के लिए आवागमन करेंगे। यह क्रम 13 जनवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। एआरएम आयुष भटनागर के अनुसार, बसों की नियमित निगरानी के लिए वरिष्ठ सहायक अभिनव श्रीवास्तव, कर्मचारी नेता इंद्रजीत तिवारी, कन्हैया सिंह, सत्यदेव मिश्रा, मनीष कुमार श्रीवास्तव और अन्य कर्मियों की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महाकुंभ में बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्स्ट एड किट व एलायड फायर से लैस होने लगीं बसें महाकुंभ की तैयारी को लेकर डिपो की सभी बसें चाक-चौबंद होने लगी हैं। बसों में अग्नि शमन यंत्र यानी एलायड फायर व फर्स्ट एड बॉक्स चेक किए जा रहे हैं, ताकि रास्ते में श्रद्धालुओं को सफर के दौरान कोई परेशानी न उठानी पड़े। इसके पहले एआरएम आयुष भटनागर ने ऐसी कुछ बसों को चिह्नित किया था, जिनमें एलायड फायर व फर्स्ट एड किट नहीं थे या फिर उनमें कुछ खामियां थीं। इन्हें भी एक-एक कर दुरुस्त किया जा रहा है।
इन जगहों पर बनाए गए हैं पिकिंग प्वाइंट : बस्ती डिपो के वरिष्ठ सहायक अभिनव श्रीवास्तव के अनुसार, महाकुंभ मेला के दौरान बस्ती बस स्टेशन परिसर से 20, सीकरीगंज से 22, खलीलाबाद से दो, मुखलिसपुर से 10, मेंहदावल से तीन, उरुवा से 15 व नौगढ़ से 5 बसों को मेला के लिए भेजा जाएगा।

इन महत्वपूर्ण पर्वों पर उमड़ेंगे यात्री : रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार, महाकुंभ मेला में आधा दर्जन ऐसे अवसर आएंगे, जब यात्रियों की भीड़ अधिक जुटेगी। पहला 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा यानी मकर संक्रांति, दूसरा 14 जनवरी को मकर संक्रांति यानी शाही स्नान, तीसरा 29 जनवरी को मौनी अमावस्या शाही स्नान, चौथा 3 फरवरी को बसंत पंचमी शाही स्नान, पांचवां 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा व छठां 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर अतिरिक्त बसों का भी संचालन करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed