फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mahakumbh: 17 buses left to bring devotees, 15 were empty

महाकुंभ : श्रद्धालुओं को लाने 17 बसें रवाना, 15 थीं खाली

Mon, 03 Feb 2025 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 03 Feb 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: 17 buses left to bring devotees, 15 were empty
प्रयागराज जाने के लिए सवारी ढूंढते बस स्टाफ
नाममात्र के रह गए प्रयागराज जाने वाले यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या कम होती जा रही है। सोमवार को रोडवेज की 17 बसें रवाना की गईं। इनमें दो बसों में श्रद्धालु मिले। प्रयागराज के लिए डिपो पर चालक-परिचालक यात्रियों को खोजते नजर आए। आने वाले दिन में महाकुंभ के लिए चलाई गई बसों की संख्या परिवहन निगम कम कर सकता है। हालांकि, महाशिवरात्रि पर एक बार फिर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।

माघ पूर्णिमा के बाद वसंत पंचमी को प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए श्रद्धालु ट्रेन और बसों से शुक्रवार और शनिवार को रवाना हुए। सोमवार को रोडवेज बस डिपो पर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या एकदम कम हो गई। निगम के पूछताछ खिड़की पर तैनात कर्मियों के मुताबिक ज्यादातर बसें प्रयागराज से यात्रियों को लेकर लौट रही हैं।
विज्ञापन


प्रयागराज से आने वाले यात्रियों की संख्या अब भी बनी हुई है। इसे देखते हुए प्रयागराज जाने वाले यात्री न मिलने पर भी सोमवार को 17 बसं प्रयागराज रवाना की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश परिवाहन निगम ने महाकुंभ यात्रा के लिए दो सौ से अधिक बस लगाई हैं। ये बस मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा और महा शिवरात्रि पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों पहुंचाने के लिए लगे हैं। इसमें बस्ती डिपो की 65, कलवारी से 68, मेंहदावल से 35, खलीलाबाद से 50, मुखलिसपुर से 50 बस चलाईं जा रही हैं।

..
कोट

प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या घट रही है। जबकि प्रयागराज से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है। सिर्फ दो बसों में यात्री मिले। जबकि 15 बस खाली भेजनी पड़ी।

- आयुष भटनागर, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed