फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mad six broken poles supplied

छह माह से टूटे खंभे से आपूर्ति

Thu, 14 Jul 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 14 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Mad six broken poles supplied
टिनिच क्षेत्र के ग्राम पचायत धुरहूपुर मे टूटा बिजली का खम्बा।
विद्युत विभाग की घोर लापरवाही किसी दिन भारी पड़ सकती है। करीब छह माह पूर्व 11 हजार वोल्ट की सप्लाई वाला पोल टूट कर लटक गया। जानकारी दिए जाने के बाद भी विभाग ने उसे ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन



बघौड़ी विद्युत उपकेंद्र से ग्राम पंचायत धुरहूपुर को बिजली सप्लाई की जाती है। ग्रामसभा के ही पचलौरिया जाने वाले रास्ते पर लगा 11 हजार वोल्ट के सप्लाई वाला खंभा आंधी के कारण करीब छह माह पहले टूट कर लटक गया है। इस रास्ते से दर्जनों गांव के लोगों के साथ साथ प्राथमिक विद्यालय में बच्चे पढ़ने भी जाते हैं  गांव के पल्टन, अनूप सिंह, मोहम्मद हुसैन, राकेश, राजेन्द्र ने बताया कि विभागीय अफसरों से कई बार कहा गया पर कोई सुनने वाला नहीं है। क्षेत्र पंचायत सदस्य परसुराम यादव समेत गांव के लोगों ने पत्र भेजकर विभाग से जल्द पोल बदलवाने की मांग की है।  इस बाबत जूनियर इंजीनियर प्रसून श्रीवास्तव का कहना है कि  अभी स्टॉक में खंभे नहीं हैं। यह मामला संज्ञान में है। इसके लिए डिमांड की गई है। जैसे ही खंभे आ जाएंगे। प्राथमिकता के तौर पर उक्त खंभे को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed