फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lumpi disease is increasing in animals, caution is the only prevention

Basti News: पशुओं में बढ़ रहा लंपी रोग, सावधानी ही बचाव

Fri, 29 Aug 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 29 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Lumpi disease is increasing in animals, caution is the only prevention
बहादुरपुर। मवेशियों में लंपी रोग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। क्षेत्र के मवेशियों खास कर गायों में रोग का प्रसार रोकने के लिए 270 डोज वैक्सीन लगा दी गई है। सावधानी बरत कर पशुओं को लंपी से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन


पशु चिकित्सक डाॅ. राजेश वर्मा ने बताया कि मवेशियों को मच्छर व मक्खियों के काटने से लंपी रोग फैलता है। गायों को मच्छरों व मक्खियों से काटने से बचाने के लिए नीम के पत्तों को धुईंहर करना चाहिए। संभव हो तो मवेशी के शरीर पर नीम तेल भी लगाना चाहिए। भैंस की चमड़ी मोटी होने से मच्छरों व मक्खियों के काटने का असर कम होता है।
विज्ञापन


-

लंपी रोग से प्रभावित मवेशी में दिखते है ये लक्षण

लंपी रोग से ग्रसित मवेशी के चमड़ी में गाठ दिखाई देता हैं। इससे प्रभावित मवेशी चारा खाना कम या फिर छोड़ देते है। अधिक प्रभावित होने पर मवेशी खड़े ही रहते है। इस प्रकार के लक्षण दिखे तो चिकित्सक को दिखाना चाहिए। इस रोग का नियमित इलाज होने पर लगभग चार से पांच सप्ताह में मवेशी स्वस्थ हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed