{"_id":"62795e7be0ec0547da281868","slug":"lpg-sylinder-blast-basti-news-gkp43629251","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय फटा सिलिंडर, दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते समय फटा सिलिंडर, दुकान में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर में विस्फोट
भानपुर/बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया चौराहे के पास खाना बनाते समय सोमवार सुबह रसोई गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया जिससे कपड़े, नकदी सहित एक छप्पर व टिनशेड में आग लग गई। आनन-फानन परिवार के सदस्यों ने बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया।
सिलिंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा चौराहा दहल गया। तेजी से फैली आग ने पास में स्थित एक इलेक्ट्रानिक की दुकान को भी चपेट में ले लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। नरखोरिया निवासी राकेश नरखोरिया चौराहे पर सड़क के किनारे एक रिहायशी झोपड़ी व टिनशेड में चाय की दुकान चलाते थे और यहीं रहते भी है।
सोमवार सुबह करीब नौ झोपड़ी में खाना बनाते समय गैस लीक होने से सिलिंडर में आग लग गई। आग लगते ही परिजन दुकान के अंदर से बाहर भागे। थोड़ी ही देर बाद गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया। अंदर रखा गृहस्थी के सारे सामान के साथ कपड़े, नकदी आदि सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बगल में सटे दुकान नंदलाल की दुकान को भी आग ने चपेट में ले लिया। इससे दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक का भी कई सामान जलकर राख हो गया। तेज धमाके के दौरान करीब 200 मीटर दूर स्थित गेहूं के खेत में आग की चिंगारी पहुंच गई, जिससे गेहूं के डंठल में भी आग लग गई। आग लगने की सूचना पर चौकी प्रभारी असनहरा रामदेव पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सिलेंडर में आग लगने से हजारों का सामान जला
वाल्टरगंज। सोनहा थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव में सिलेंडर में आग लग जाने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मधवापुर निवासी प्रेमचंद के घर में लड़के की शादी थी, जिसमें सभी रिश्तेदार व परिजन रुके हुए थे। सोमवार सुबह लगभग आठ बजे घर की महिलाएं खाना बना रही थीं कि अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। जिससे अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं चिल्लाने लगीं। मौजूद लोगों ने बालू व पास में पड़ी रजाई की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया। घटना में मौके पर रखा आटा, चावल, दाल, गद्दा, रजाई तथा बिजली के उपकरण जल गए। संवाद