फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   LPG prices rise, fuel shortages drive crowds at warehouses

Basti News: रसोई गैस का बढ़ा दाम...किल्लत के शोर के बीच गोदामों पर भीड़

Mon, 09 Mar 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
LPG prices rise, fuel shortages drive crowds at warehouses
बभनान में बंद चैनल के बाहर से गैस की बुकिंग कराते उपभोक्ता। संवाद
बस्ती। ग्रामीण क्षेत्र में रसोई गैस को लेकर एक दशक पहले वाली स्थिति उत्पन्न होने लगी है। गैस एजेंसियों और गोदामों पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलिंडर के साथ लाइन लगा रहे हैं। एक दिन पहले शनिवार को रसोई गैस की कीमत में अचानक 60 रुपये का उछाल आया है। अब प्रति सिलिंडर का कीमत 975 रुपये हो गया है। वहीं चारो तरफ रसोई गैस के किल्लत होने का शोर मचा हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि रसोई गैस को लेकर ग्रामीण एजेंसियों पर रविवार को भी मारामारी की स्थिति बनी रही। कुछ एजेंसियों पर भीड़ बढ़ने के कारण ताला लटकाना पड़ा। वहीं कुछ जगहों पर रसोई गैस से भरी गाड़ी ही खाली हो गई। जिससे उपभेक्ताओं को वापस लौटना पड़ा। भानपुर संवाद के अनुसार ईरान-इस्राइल युद्ध के चलते रसोई गैस के किल्लत की अफवाह तेजी से फैल रही है। तहसील क्षेत्र में संचालित गैस एजेंसियों के गोदामों पर सुबह से ही लोग खाली सिलिंडर के साथ लाइन लगाकर खड़े हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

भानपुर क्षेत्र में तीन गैस गोदाम है। एक एजेंसी के मैनेजर संतोष सिंह ने बताया की यहां कुल 29 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं। गैस की किल्लत जैसी कोई स्थिति नहीं है। बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं के घर सिलिंडर की डिलेवरी न होने पर उपभोक्ता एजेंसी और गोदाम पर पहुंच रहे हैं। एक अन्य गैस एजेंसी के मैनेजर पवन यादव ने बताया कि उनके यहां कुल आठ हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि मांग के सापेक्ष में आपूर्ति कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटखौली के प्रबंधक माधव सिंह ने बताया कि उनके यहां कुल 17,500 उपभोक्ता पंजीकृत हैं। होली, रमजान और निशुल्क उज्ज्वला सिलिंडर के चलते रसोई गैस की डिमांड बढ़ गई है। कंपनी से ही मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं मिल रही है। बभनान संवाद के अनुसार पिछले दो दिनों से स्थानी गैस एजेंसी पर गैस की आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ता परेशान हैं। रविवार को गोदाम और एजेंसी पर गैस न होने के कारण ताला लटका रहा।
एजेंसी के मैनेजर वृषभ ध्वज पांडेय ने बताया कि 6 मार्च को 338 सिलिंडर आए थे, जिसे वितरित कर दिया गया है। इधर दो दिनों से गैस की गाड़ी नहीं आई है। वहीं एक अन्य गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ अधिक जुटने के कारण कर्मचारियों ने अंदर से चैनल बंद कर लिया। उपभोक्ताओं की बुकिंग बाहर से ही की जा रही थी। लालगंज संवाद के अनुसार बारीघाट एजेंसी पर लगभग 16 हजार उपभोक्ता हैं। होली से पहले इस एजेंसी पर गैस का वितरण किया गया था। इसके बाद यहां रसोई गैस की आपूर्ति कंपनी से नहीं हुई है। उपभोक्ताओं के अनुसार दो महीने की बुकिंग के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। एजेंसी मालिक और मैनेजर मोबाइल तक बंद रख रहे हैं।
-------
उपभोक्ता बोले- लाइन लगाने के बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर
एक सप्ताह पहले ही गैस बुक करवाए थे। अभी तक सिलिंडर नहीं मिला है। कई बार एजेंसी का चक्कर लगा चुके हैं। हर बार गैस की आपूर्ति नहीं होने का उत्तर सुनने को मिल रहा है। -राम जनम चौधरी, उपभोक्ता।
---------
इस समय एजेंसी पर बुकिंग होने के बाद भी समय से गैस नहीं मिल पा रहा है। एजेंसी पर जाने के बाद समस्याएं बताई जा रही है। एजेंसी कर्मचारी खुद यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि ईरान-इस्राइल युद्ध की वजह से गैस का संकट गहराया हुआ है।
-बिंदु सिंह, उपभोक्ता।

-----------
हम लगातार कई दिनों से रसोई गैस के लिए भानपुर एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं। लाइन लगाने के बाद भी आज हमें रसोई गैस नहीं मिला। पहले होम डिलेवरी की सुविधा आसानी होती रही। अब दाम बढ़ने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है।

-शिव प्रसाद, उपभोक्ता।
कोट
इधर त्योहार और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त सिलिंडर मिलने के कारण रसोई गैस की डिमांड बढ़ी हुई है। कंपनियों को आपूर्ति के लिए पत्र भी लिखा जा रहा है। उपभोक्ताओं को धैर्य रखना चाहिए। गैस की किल्लत नहीं होने पाएगी।
-विमल कुमार शुक्ल, डीएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed