फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Love tied on the wrist of brothers and sisters

बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार

Thu, 18 Aug 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 18 Aug 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Love tied on the wrist of brothers and sisters
रक्षाबंधन पर बहन भाई को राखी बांधती हुई।
एक हफ्ते पूर्व शुरू हुईं रक्षा बंधन की तैयारियां बहन के रेशमी धागे के भाइयों के हाथ पर बांधने के साथ बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में खूब चहल पहल रही। देर शाम तक बहनों को बाजार से राखी खरीदते और भाइयों को उपहार खरीदते देखा गया। उपहार में  सबसे अधिक चाकलेट के गिफ्ट पैक बिके। 
विज्ञापन


अन्य दिनों की अपेक्षा बृहस्पतिवार को सड़कों पर काफी चहल रही। शादी शुदा बहनें पतियों और बेटों के साथ दो और चार पहिया वाहनों के साथ घरों में राखी बांधने के लिए पहुंची। परंपरागत तरीके से आरती और चंदन के साथ कलाइयों पर राखी सजाई। लंबी उम्र की कामना की। कई ऐसे भाई भी देखे गए जो राखी बंधवाने के लिए बहनों के घरों पर गए। मिठाई के दुकानों पर काफी भीड़ रही। मंदिरों पर भी राखी बांधी गई। राखी बांधने का कोई समय नहीं था, इसलिए दिन भर रक्षा बंधन चलता रहा।
विज्ञापन


रक्षा बंधन से पहले से ही बाजार में उपहार, मिठाई और राखी खरीदने की भीड़ प्रतिष्ठानों पर लगी रही। त्योहार का महत्व इस बात से भी लगाया जा सकता है कि शहरी क्षेत्र में हर दस मीटर की दूरी पर राखी बेचने वालों की दुकानें सजी थीं। यही हाल मिठाई वाली दुकानों की भी रही। हर गली और मोहल्लों में मिठाई और राखी की दुकानों को सजते हुए देखा गया। सबसे अधिक उत्सुकता छोटे छोटे भाई बहनों में थी। रंग बिरगं पोशाक और हाथ में राखी बंधवा कर बच्चों ने खूब मौजमस्ती की। बच्चों ने आइसक्रीम, चाकलेट की खूब खरीदारी की। परिवहन विभाग भी अपनी व्यवस्था में खरा उतरा। हालांकि रोडवेज स्टेशन पर दिनभर आने जाने वालों की भीड़ लगी रही। इस दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर  नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed