फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Loud voice for 27 percent reservation for OBC

Basti News: ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण के लिए बुलंद की आवाज

Thu, 25 May 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 25 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Loud voice for 27 percent reservation for OBC
बस्ती। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण के लिए आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रेम नंदवंशी ने राज्यपाल को संबोधित दो सूत्री मांगपत्र प्रशासनिक अधिकारी को दिया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से निकाली गई ग्राम पंचायत अधिकारी पदों की भर्ती में ओबीसी को नियमानुसार 27 प्रतिशत का आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रेम नंदबंशी ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी पदों की भर्ती में ओबीसी को 27 प्रतिशत के स्थान पर केवल 9.5 प्रतिशत आरक्षण दिया गया जो पूरी तरह से नियम विरुद्ध है। यह ओबीसी परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। मांग की कि नए सिर से 27 आरक्षण लागू करने के बाद ही परीक्षा कराई जाए। ठाकुर प्रेम नंंदवंशी ने आरोप लगाया कि सरकार ओबीसी छात्रों के साथ भेदभाव कर रही है। समुचित बजट के अभाव में लगभग 6 लाख ओबीसी के पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित कर दिया गया है। इससे उनकी शिक्षा बाधित हो रही है। मांग किया कि छात्र वृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से कराई जाए। चेतावनी दिया कि यदि मांगे न मानी गई तो राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा चरणबद्ध ढंग से आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर राम सुमेर यादव, आरके आरतियन, प्रदीप ठाकुर, सत्यनरायन पटेल, रमेश चौधरी, वृजेश पटेल, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed